{"_id":"5d44780c8ebc3e6d117f2fa2","slug":"liqure-shop-narnol-news-rtk5091760189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका हटवाने के लिए हाईवे पर सवा घंटा लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेका हटवाने के लिए हाईवे पर सवा घंटा लगाया जाम
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो-20-हाईवे पर जाम लगा रही महिलाओं को समझाती एसआई वीना राणा।
- फोटो : Narnol
Link Copied
गांव भीलवाड़ा से शराब के ठेके को हटाने को लेकर गांव वालों ने नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंच एसआई वीना राणा ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब दोपहर 12 बजे से सवा एक बजे तक यातायात बाधित रहा। डीसी के आदेश पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने तहसीलदार सुरेश की उपस्थिति में सील कर दिया।
विज्ञापन
गांव भीलवाड़ा की सीमा में एक माह पहले शराब का ठेका खोला था। सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीण उपायुक्त से शराब का ठेका हटाने की मांग की थी। जिस पर उपायुक्त ने 15 दिन में शराब का ठेका हटवाने का आश्वासन दिया था। जिला उपायुक्त को दी शिकायत में पंचायत ने बताया था कि गांव में शराब का ठेका बंद करने का प्रस्ताव दिया हुआ है। इसके बावजूद गांव की सीमा में शराब का ठेका खोल दिया गया। उपायुक्त के आश्वासन के 20 दिन बाद भी ठेका न हटाए जाने पर ग्रामीणों का धैर्य टूट गया। गांव वालों ने एक अगस्त की शाम को गांव में मुनादी करवाई गई कि ठेका हटवाने के लिए दो अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार को सुबह महिलाओं समेत अन्य एकत्रित होकर शराब के ठेके पर पहुंच गए व ठेके पर ताला जड़ दिया। ताला लगाने के बाद ग्रामीण कार्रवाई होते न देख हाईवे पर पहुंच कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची यातायात प्रभारी वीना राणा ने ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए समझाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का यह मुख्य मार्ग है। ठेका पर शराब पीकर शराबी रास्ते में पड़े रहते है। रास्ते से गुजरने वाली बहन बेटियों के साथ गाली गलौच करते है। एसआई वीना कुछ ग्रामीणों को लेकर उपायुक्त के पास पहुंची। जिला उपायुक्त ने आबकारी विभाग को कार्रवाई का आदेश दिया। जिस पर ठेका सील हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।