{"_id":"6738dde6b5e6e8857d0553e7","slug":"liquor-shop-set-on-fire-for-refusing-to-pay-extortion-money-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118225-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रंगदारी देने से मना करने पर शराब ठेके में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रंगदारी देने से मना करने पर शराब ठेके में लगाई आग
Sat, 16 Nov 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-15सीसीटीवी कैमरे में कैद हुइ घटना। स्रोत-सोशल मीडिया
निजामपुर। क्षेत्र के बायल गांव के समीप शराब के ठेके में आग लगाने का मामला सामने आया है। रंगदारी देने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में पवेरा निवासी विजय सिंह ने बताया कि उसने समय सिंह से बायल बॉर्डर की दुकान ले रखी है। यह ठेका उसकी देखरेख में चलता है। ठेका पर बायल निवासी दशरथ को बतौर सेल्समैन रखा है। बताया कि 13 नवंबर की रात करीब 11.15 बजे ठेके पर एक बाइक पर तीन लड़के आये। उन्होंने ठेका पर बाहर से पेट्रोल डाला और पॉलिथीन पर्दों को आग लगा दी। अंदर सो रहे सेल्समैन दशरथ सिंह ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे।
इसके बाद दशरथ ने उसे फोन पर बताया कि ठेके के बाहर दोनों तरफ आग लगा दी। वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर बाहर निकला है। जब वह मौके पर पहुंचा तो सेल्समैन ठेके के बाहर खड़ा था। ठेके के अंदर देखा तो दो पेटी देशी पव्वा व एक पेटी देसी बोतल शराब जलकर राख हो चुकी थी। वहीं पर्दे पूरी तरह से जल चुके थे। उसने अपने पार्टनर को बताया।
उसने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि एक व्यक्ति का फोन आया, उसने कहा था कि उसके आदमी ठेके पर आएंगे, उन्हें कमीशन करवा देना। अगर ठेका चलाना है तो हमें हर महीने के 30 हजार रुपये पहुंचा देना। इस पर शिकायतकर्ता ने मना कर दिया। इस पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस ने एक नामजद सहित दो-तीन अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।