फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   light, suply, stop, work, effected, satnalimandi

दिन में बिजली आपूर्ति बंद, रोजमर्रा के कार्य प्रभावित

Thu, 29 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 विद्युत निगम द्वारा भले ही सतनाली में जगमग योतना के तहत तारों को बदलकर केबल डालने का काम बिना किसी विरोध के शुरू किए 14 दिन का समय बीत चुका है लेकिन कस्बे में की जा रही विद्युत कटौती पर निगम का अड़ियल रवैया पूर्ववत बरकरार है। विद्युत निगम के गैर जिम्मेदाराना एवं अड़ियल रवैये के कारण सतनाली कस्बे में पिछले डेढ़ माह से भी अधिक समय से लगाए जा रहे विद्युत आपूर्ति के घंटों के कटों में कोई राहत नहीं दी है। दिन में 2 घंटे आ रही विद्युत सप्लाई पिछले पखवाड़ेभर से बिल्कुल बंद है जिससे विद्युत आधारित कार्यों पर पूर्ण विराम लगा हुआ है। निगम के तानाशाही रवैये से कस्बे के विद्युत आधारित रोजमर्रा के कार्य तो प्रभावित हो ही रहे हैं, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं का व्यवसाय पूरी तरह से बर्बादी के कागार पर पहुंच चुका है। कस्बे के लोगों में निगम के गैर जिम्मेदाराना रवैये से भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

   मिली जानकारी के अनुसार सतनाली में लाईन लोस व बिजली चोरी को रोकने के लिए तारों को बदलकर केबल डालने और मीटर पिल्लर बॉक्स में लगाने का कार्य प्रस्तावित है। निगम के अनुसार जब विभाग के कर्मचारी तारों को बदलकर केबल डालने पहुंचे तो कुछ लोगों को यह काम रास नहीं आया और उन्होंने विरोध कर दिया तो कार्य को बंद कर कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए निगम ने पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति को काटने के तुगलकी फरमान जारी कर दिया। विभाग के सूत्रों की मानें तो कस्बे के लोगों को कथित रूप से जगमग योजना में सहयोग न करने के कारण विद्युत निगम द्वारा सतनाली सीटी फीडर में 6 नवंबर से 6 घंटे की नियमित बिजली कटौती शुरू कर दी थी, 10 नवंबर से बिजली आपूर्ति में 3 घंटे की और बढ़ोतरी कर 9 घंटे बिजली काटी जाने लगी, इसके बाद निगम द्वारा 21 नवंबर से 3 घंटे की और बढ़ोतरी कर 12 घंटे की कटौती और 1 दिसंबर से इसमें 2 घंटे और बढ़ोतरी कर 14 घंटे की कटौती की जाने लगी। 16 दिसंबर से केबल डालने का काम फिर से निर्विरोध रूप से शुरू हो गया जिसके बाद कार्य के चलते दिन के समय में 11 बजे से 1 बजे तक मिलने वाली बिजली भी बंद हो गई। कार्य शुरू होने के बाद कटौती का शेड्यूल सुबह 9 से सांय 5 बजे तक (वर्क परमिट), रात को 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कटौती की जा रही है। इसके अलावा कस्बे में निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली मिलेगी अथवा नहीं निश्चत नहीं है क्योंकि इसमें भी कभी ब्रेक डाऊन, कभी फाल्ट अथवा अन्य कारणों से लगातार कट लगाए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

    इस विषय में विद्युत निगम के एसडीओ मनोज वशिष्ठ ने कहा कि सतनाली में तारों को बदलकर केबल डालने का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सतनाली में लगभग 20 किलोमीटर लंबाई में तारों को बदलकर केबल डालने का कार्य 16 दिसंबर से शुरू किया जा चुका है और कार्य को 31 जनवरी तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। बिजली कटौती के बारे में उन्होंने बताया कि पूर्व में कस्बावासियों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किए जाने के कारण उच्च अधिकारियों के आदेश पर सतनाली में कट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कार्य में मिल रहे कस्बावासियों के सहयोग के विषय में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed