फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Light drizzle in Mahendragarh, Effect of snowfall and western disturbance in the mountains

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: महेंद्रगढ़ में हल्की बूंदबांदी, न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री पहुंचा

Mon, 27 Nov 2023 01:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 27 Nov 2023 01:22 PM IST
सार

पहाड़ों में हुई बर्फबारी से हरिणाणा के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के मौसम प्रक्षेक अर्जुन ने बताया कि 29 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी।

विज्ञापन
Light drizzle in Mahendragarh, Effect of snowfall and western disturbance in the mountains
हल्की बूंदाबांदी के बाद सामान को ढकते दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दोपहर 12 बजे हल्की बूंदबांदी हुई। जिसके कारण इस बार नवंबर माह में ठंडक का अहसास हुआ। आगामी 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट की संभावना जताई जा रही है। हालांकि गत 24 नवंबर को महेंद्रगढ़ जिला 9.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


आगामी एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से 15 डिग्री सेलिसियस पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को सुबह दिन की शुरूआत घने बादलों के साथ हुई। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई जा रही है कि आगामी 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में घना कोहरा छा सकता है। 24 घंटे बाद तापमान में भी तीन से चार डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 8 से 15 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के मौसम प्रक्षेक अर्जुन ने बताया कि 29 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी। इससे अधिकतम तापमान 23.0 से 26.0 डिग्री और न्यूनतम 8.0 से 15.0 डिग्री सेलिसियस के बीच रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हवाओं की गति भी 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेंगी। पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभावों के कारण क्षेत्र में इस बार नवंबर माह के दौरान ही ठंडक का अहसास शुरू हो गया है। आगामी 24 घंटे में क्षेत्र में घना कोहरा छाने की भी संभावना बनी रहेगी। वहीं 30 नवंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed