फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lessons of traffic rules taught to students

विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Thu, 14 Apr 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lessons of traffic rules taught to students
नारनौल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को ढाणी किरारोद स्थित गुरु द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला यातायात प्रभारी सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन अजय कुमार सैनी ने की। सबसे पहले विद्यालय चेयरमैन ने स्कूल पहुंचने पर यातायात प्रभारी का स्वागत किया। इसके बाद पुलिस की पाठशाला की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर यातायात प्रभारी सत्यनारायण ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हम यातायात नियमों को पालन कर अपनी व दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं, क्योंकि हमारी एक छोटी सी गलती किसी के परिवार को खत्म कर सकती है। इसलिए हमें यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन को चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुपहिया चालक पर बैठे दोनों सवारियों को हमेशा हेल्मेट पहनना व चौपहिया वाहन चालक को हमेशा सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेरित किया कि जब भी वे परिजनों के साथ वाहन में सफर करें तो उन्हें भी उक्त नियमों का पालन करने के लिए कहें, क्योंकि आज सबसे अधिक मौत सड़क दुर्घटनाओं के कारण हो रही है। इसका बड़ा कारण वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालना नहीं करना है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के बाद ही वाहन चलाने का आग्रह किया। कहा कि परिवहन मंत्रालय ने इसको लेकर सख्त नियम बनाए है। जिसके तहत अगर नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके परिजनों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ सजा का प्रावधान भी किया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि आज के युवा बड़ी लापरवाही व बिना हेल्मेट के वाहन चलाते हैं। जोकि काफी खतरनाक होता है। हमें अपने वाहन को तय गति सीमा से अधिक तेज नहीं चलाना चाहिए, क्योंकि तेज गति के चलते वाहन का संतुलन बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। इससे दुर्घटनाएं हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अगर सड़क पर कोई दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखे तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। अगर वे किसी मजबूरी में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो डायल 112 नंबर व 1073 नंबर पर दें, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन अजय कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी के चक्कर में हम नियमों की अनदेखी कर देते हैं। जोकि दुर्घटना का कारण बन जाता है। इसलिए हरी बत्ती होने पर ही हमें आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय चेयरमैन अजय कुमार सैनी व स्कूल प्राचार्य नेतराम सैनी ने यातायात प्रभारी सत्यनारायण व उनके सहायक सुधीर कुमार स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य नेतराम सैनी सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed