फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   land former

पूरा कर्ज अदा कर चुके किसान की जमीन नीलाम करने पहुंची टीम

Wed, 04 Dec 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
land former
बैंक से केसीसी का लोन चुकाने के सात माह बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार की टीम किसान कृष्ण कुमार की 15 कनाल जमीन नीलाम करने गांव भुरजट पहुंच गई। नीलामी के लिए पंचायत घर में पंचायत भी बुला ली गई। बोली लगाने के लिए कुछ लोग पैसा लेकर पहुंचे। किसान कृष्ण कुमार ने मौके पर जाकर बताया कि वह अपना पूरा लोन अप्रैल 2019 में भर चुका है। कृष्ण ने अपने सभी किस्तों की रसीदें और बैंक की ओर से जारी नोड्यूज भी दिखाया। टीम को वहां से बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गांव भुरजट निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 2006 में उसने, उसकी बहन और मां तीनों ने मकान बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर भारतीय स्टेट बैंक से 2 लाख रुपये का लोन लिया था। यह लोन 2015 में बैंक को अदायगी करना था। मैंने बैंक की किस्तें भी भरी थी। परंतु बीच में आर्थिक तंगी के कारण वह निर्धारित समय पर लोन चुकता नहीं कर पाया। इसके बाद 19 अप्रैल 2019 को मैंने अपने लोन बचा हुआ सारा पैसा (1.33 लाख रुपये) बैंक में जमा करवा दिया था। बैंक की ओर से उसे नोड्यूज भी दिया गया था। मंगलवार को गांव के पंचायत घर में नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार, गिरधवर पटवारी अरुण कुमार आए। इस दौरान गांव की पंचायत भी बुला ली गई थी। गांव के सरपंच संजय भी मौके पर ही थे। टीम ने कृष्ण कुमार को घर से पंचायत के बीच में बुलाया। इस दौरान टीम ने कि कोर्ट के आदेश पर उनकी 15 कनाल जमीन को नीलाम करने आए हैं। जिन पर आपने लोन लिया हुआ है। इस पर कृष्ण ने उनको बताया कि वह अपना लोन अप्रैल 2019 में भर चुका है। सबूत के तौर पर किसान ने अपने दस्तावेज भी दिखाए। बैंक द्वारा जारी किया गया नो ड्यूज भी दिखाया। इसके बाद टीम उसके द्वारा दिखाए गए सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर वहां से चली गई।किसान कृष्ण कुमार ने कहा इस तरह से नीलामी टीम भेजकर मेरा अपमान किया गया है। इस मामले को अदालत में चुनौती देंगे।संबंधित अधिकारियों पर मानहानि का केस करेंगे।
विज्ञापन

27 नवंबर को करवाई थी मुनादी
किसान की जमीन नीलाम के लिए प्रशासन की ओर से मुनादी भी पिछले सप्ताह करवा दी थी। पटवारी ने चौकीदार को बुलाकर गांव भुरजट में मुनादी के आदेश जारी किए थे। पटवारी के आदेश पर गांव के चौकीदार ने 27 नवंबर को पूरे गांव में किसान की जमीन नीलाम करने की मुनादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी टीम मंगलवार को गांव भुरजट में कोर्ट के आदेश पर कृष्ण कुमार की जमीन की नीलामी करने गई थी। कृष्ण ने हमें लोन भरने के कुछ दस्तावेज दिखाए। हम दस्तावेज उसकी रिपोर्ट के साथ लगाकर कोर्ट में भेज देंगे। कोर्ट की अगली तारीख 9 दिसंबर है।
- प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed