फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lack of basic sports facilities

खेल की मूलभूत सुविधाओं की कमी

Fri, 27 Aug 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lack of basic sports facilities
महेंद्रगढ़ खेल स्टेडियम में उगी झाड़ियां। - फोटो : Narnol
जिले में खेलों के लिए बुनियादी ढांचा एवं सुविधाओं के अभाव में खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर नहीं मिल रहा है। लंबे समय से जिला को खेलों के क्षेत्र में कोई विशेष बजट नहीं मिला है। इसके अलावा जिलेभर के करीब 3 हजार खिलाड़ियों में से 5 कोच महज 300 खिलाड़ियों को ही विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। ऐसे में जिले की खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के नाम पर महज पांच राजीव गांधी खेल स्टेडियम व दो जिला स्तरीय खेल स्टेडियम हैं। यह सभी स्टेडियम देखरेख के अभाव में जर्जर होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। लाखों रुपये खर्च कर खिलाड़ियों के लिए लगाए गए खेल उपकरण भी देखरेख के अभाव में जंग खा रहे हैं। ऐसे में जिला के खिलाड़ियों को दी जा रही खेल सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर नहीं मिल रहा
जिला में खेलों के लिए मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। ऐसे में जिले की प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर नहीं मिल रहा है। प्रशिक्षण के लिए महज पांच कोच हैं जो जिलेभर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में भी असमर्थ हैं। जिला में कबड्डी, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, खो-खो, तीरंदाजी सहित एथलेटिक खेलों के लिए प्रशिक्षकों का टोटा है। प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है लेकिन जिला अभी भी खेलों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से महरूम है।
विज्ञापन

जिला में राजीव गांधी खेल स्टेडियम पाली, छिथरोली, डोहर कलां, सीहमा व धोलेड़ा में पांच खेल स्टेडियम हैं। इसके अलावा महेंद्रगढ़ स्पोर्ट्स कांपलेक्स व नारनौल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस खेल मैदान हैं। इनमें से अधिकांश स्टेडियमों में साफ सफाई एवं देखरेख के अभाव में झाड़ियां उग चुकी हैं। इनमें से भी अधिकांश पर ताले लटके हुए हैं। स्टेडियम जिला में दी जा रही खेल सुविधाओं की हालत बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला के 3 हजार खिलाड़ियों के लिए कम से कम 50 कोच की आवश्यकता है लेकिन महज पांच कोच ही जिला खेल विभाग के पास उपलब्ध हैं। जिनमें से धर्मपाल सिंह वॉलीबाल कोच, नरेंद्र कनिष्ठ कुश्ती कोच, विनय कुमार तीरंदाजी, विवेक जूडो व कुमारी मोनिका बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। ऐसे में जिले की अन्य खेल प्रतिभाएं भी दम तोड़ रही हैं।

जिले में इस समय 15 कोच की आवश्यकता है। विभाग के उच्चाधिकारियों से शीघ्र मांग पत्र भेजकर प्रशिक्षकों की कमी को पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियमों में जहां-जहां कमियां हैं उन्हें शीघ्र दूर करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। -परसराम, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed