फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Labor office will also be opened in Mahendragarh: Labor Minister

महेंद्रगढ़ में भी खोला जाएगा श्रम कार्यालय ः श्रम मंत्री

Thu, 10 Feb 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Labor office will also be opened in Mahendragarh: Labor Minister
अधिकारियों की बैठक लेते श्रम मंत्री अनूप धानक। संवाद - फोटो : Narnol
प्रदेश के श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि हरियाणा में पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही हैं। सभी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए जिला महेंद्रगढ़ में भी श्रम विभाग का कार्यालय खोला जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। श्रम मंत्री वीरवार को नारनौल के बीएंडआर रेस्ट हाउस में लेबर विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रमिकों को समय पर हित लाभ मिले। इसके साथ ही हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार के पंजीकरण के लिए 90 दिन की कार्य पर्ची को वेरिफाई करने के लिए सभी ग्राम सचिवों को हिदायत दी जाए कि वे इस बारे में अपना रजिस्टर भी मेंटेन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब वर्ग के कल्याण के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। मजदूरों की ओर से किए जाने वाले आवेदनों पर बिना वजह कोई ऑब्जेक्शन न लगाया जाए। रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले में 65 हजार मजदूरों को हरियाणा भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार योजना के तहत पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा असंगठित, संगठित क्षेत्र में काम करने वाले पात्र नागरिकों के लिए भी सरकार ई श्रम कार्ड बना रही है। ई श्रम कार्ड के माध्यम से भी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। प्रदेश में अब तक लगभग 48 लाख ई श्रम कार्ड बनाए गए हैं। अकेले महेंद्रगढ़ जिले में लगभग डेढ़ लाख बने हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने विभिन्न मजदूर यूनियनों के साथ भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में होने वाली बैठक में श्रम विभाग के अधिकारी पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं का अध्ययन करेंगे। इस मौके पर उप श्रम आयुक्त गुरुग्राम आरके नैन, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्रम विभाग के सहायक निदेशक प्रफुल्ल बेनीवाल, महेश कुमार सहायक, रमेश शर्मा तथा मजदूर यूनियन भवन निर्माण कार्य से प्रधान सीताराम व प्रधान हरिराम के अलावा अन्य यूनियन के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed