फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lab hours extended at the Civil Hospita

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में लैब का समय बढ़ा, अब दोपहर 12 बजे तक होगी जांच

Sun, 25 Oct 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lab hours extended at the Civil Hospita

विज्ञापन
-सुबह 11 बजे तक खुलने वाली लैब में मरीजों को मिलेगा एक घंटे का अतिरिक्त समय, दूर-दराज के गांवों के मरीजों को होगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब जांच करवाने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। अस्पताल प्रशासन ने लैब का समय बढ़ाकर दोपहर 12 बजे तक कर दिया है।
पहले लैब सुबह 11 बजे तक ही खुली रहती थी जिससे समय पर न पहुंच पाने वाले मरीजों को परेशानी होती थी। समय बढ़ने से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज करवाने आते हैं। डॉक्टर मरीज की हालत के अनुसार अलग-अलग जांच करवाने की सलाह देते हैं। ऐसे में समय पर लैब पहुंचकर सैंपल देना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाती थी या ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद जांच लिखी जाती थी, जिससे मरीज तय समय में लैब नहीं पहुंच पाते थे। 11 बजे लैब बंद हो जाने के कारण कुछ मरीजों को अगले दिन आना पड़ता था या जांच के लिए दूसरा रास्ता खोजना पड़ता था।
अब लैब का समय 11 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक होने से मरीजों को एक घंटा अतिरिक्त मिलेगा। इससे ओपीडी में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद जांच करवाने वाले मरीजों को आसानी होगी।
इलाज के दौरान कई मरीजों को खून और अन्य जरूरी जांच करवानी पड़ती है। समय कम होने से उन्हें जल्दबाजी करनी पड़ती थी। जांच न हो पाने पर कुछ मरीजों को दोबारा अस्पताल आना पड़ता था, जिससे उनका समय और आने-जाने का खर्च बढ़ जाता था।

वर्जन:
अस्पताल में मरीजों को समय पर जांच की सुविधा मिलना इलाज का अहम हिस्सा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डॉक्टर मरीज की हालत को बेहतर समझकर आगे का इलाज तय कर सकते हैं। लैब का समय बढ़ना मरीजों के लिए उपयोगी कदम है।-डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed