फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kishangarh-Mandavriya station route affected for 7 days, train will pass through Narnaul

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: किशनगढ-मंडावरिया स्टेशनों के मध्य 7 दिन रूट प्रभावित, नारनौल से होकर गुजरेंगी ट्रेन

Thu, 30 May 2024 02:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 May 2024 02:20 PM IST
सार

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे की रद्द रेलसेवा ( प्रारंभिक स्टेशन से) गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़ जंक्शन रेलसेवा 9 जून व 16 जून को रद्द रहेगी। इस दौरान ट्रेन नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी।

विज्ञापन
Kishangarh-Mandavriya station route affected for 7 days, train will pass through Narnaul
नारनौल रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के किशनगढ-मंडावरिया स्टेशनों के मध्य 9 जून व 16 जून को एलएचएस निर्माण कार्य के लिए आरसीसी बाक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे की रद्द रेलसेवा ( प्रारंभिक स्टेशन से) गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़ जंक्शन रेलसेवा 9 जून व 16 जून को रद्द रहेगी। 19736 मारवाड़ जंक्शन जयपुर रेलसेवा 9 व 16 जून को रद्द रहेगी। वहीं कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। जो नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इनमें से अनेक ट्रेन नारनौल में भी ठहराव करेंगी।

विज्ञापन


ये मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो 8 जून व 15 जून को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो 9 जून व 16 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 8 जून व 15 जून को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 19408 वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो 8 जून को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 19408 वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो 15 जून को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन से होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फुलेरा, मकराना, डेगाना, जोधपुर, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 8 जून व 15 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर-मेड़ता रोड-डेगाना- रतनगढ-चूरू-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लूनी, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती रेलसेवा जो 8 जून व 15 जून को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर-मारवाड जंक्शन होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed