{"_id":"696bd72daf5b5a178b0fb65c","slug":"kiran-won-the-junior-category-race-and-shabnam-won-the-senior-category-race-narnol-news-c-203-1-mgh1006-123341-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनिष्ठ वर्ग की दौड़ में किरण और वरिष्ठ में शबनम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनिष्ठ वर्ग की दौड़ में किरण और वरिष्ठ में शबनम रही विजेता
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा महिला व बाल विकास विभाग की ओर से शहर स्थित श्रीकृष्णा स्कूल के खेल मैदान में खंड स्तरीय महिला खेल-कुद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान कनिष्ठ वर्ग की दौड़ में किरण और वरिष्ठ में शबनम विजेता रही।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अलका और बाढड़ा सीडीपीओ सुनीता सांगवान ने शिरकत की। स्पर्धा दो आयुवर्ग में आयोजित की गई थी। इसमें 30 साल से कम उम्र की महिलाओं की 300 मीटर दौड़ में किरण ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं 400 मीटर दौड़ में चंद्रवती प्रथम, रीतू ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में सुषमा पहले, सुनैना दूसरे और निकुल ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन
वहीं, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में शबनम विजेता, गीता कुमारी दूसरे और प्रेम तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर में पुष्पा, आशा व बबली ने अपने क्रमानुसार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह डिस्कस थ्रो में राजबाला प्रथम, शकुंतला द्वितीय और सुमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये व तृतीय को 750 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।