फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   kidnap,jai singh,return,Home

अपहृत जहाज से मुक्त होने के बाद सकुशल घर पहुंचे इंजीनियर जय सिंह

Wed, 01 Jan 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
kidnap,jai singh,return,Home
नाइजीरिया के पास अपहृत मालवाहक समुद्री जहाज को मुुक्त होने के बाद इंजीनियर जय सिंह अपने घर सकुशल लौट आए हैं। मंगलवार देर शाम जय सिंह अपने गांव डेरोली अहीर पहुुंचे। उनके पहुंचने पर परिवार के लोगों ने एक साथ नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन

बता दें कि मालवाहक जहाज का 3 दिसंबर की रात को अपहरण किया गया था। सभी अपहृत 18 भारतीयों को 21 दिसंबर को मुक्त करा लिया गया। गांव पहुंचे जय सिंह ने बताया कि वह मुंबई की एग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर मर्चेट नेवी थर्ड ग्रेड इंजीनियर के पद तैनात हैं। 3 दिसंबर की रात वे नाइजीरिया से जहाज में पेट्रोल लेने गए थे। नाइजीरिया तट के पास पहुंचे तो समुद्री लुटेरे जहाज से वहां आ गए। समुद्री लुटेरे लगभग 30 से 40 की संख्या में थे और वे आधुनिक हथियार से लैस थे। जय सिंह ने बताया कि उन्होंने उनके जहाज को घेर लिया और फिर समुुद्री लुटेरे जहाज में सवार सभी लोगों को घने जंगल में ले गए। वहां पर उनको बंदी बनाकर रखा गया। लुटेरे बंदी बनाए गए लोगों को खाने में केवल एक समय चावल ही देते थे। चावल के साथ दाल व सब्जी आदि कुछ नहीं देते थे। जय सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को उनको छोड़ दिया गया था। इसके बाद नाइजीरिया सरकार ने उनका मेडिकल कराने के साथ अन्य कार्यवाही पूरी कराई। इसके बाद 29 दिसंबर को वह मुंबई पहुंचे। जहां उनका दोबारा मेडिकल किया गया। इसके बाद 31 दिसंबर की शाम वह अपने घर पर पहुंचे। अपने बेटे को सकुशल देखकर उनके परिजन बेहद खुश नजर आए। उन्होंनेे जय के साथ नया साल मनाया। जय सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नए साल पर उनका बेटा घर आया गया, यह उनके लिए नववर्ष का सबसे बड़ा उपहार है। पीड़ितों को किस तरह की यातनाएं दी गईं इस बारे में जय सिंह ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। जय सिंह ने समुद्री लुटेरों की मांग पूरी होने के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

यह था मामला
तीन दिसंबर को नाइजीरिया के पास समुद्री लुटेरों ने मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया था। उसमें सवार 19 लोगों में 18 भारतीय थे। उन भारतीयों में महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर निवासी जय सिंह भी था। जय सिंह 2015 से मुंबई की एग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर मर्चेट नेवी थर्ड ग्रेड इंजीनियर के पद तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed