{"_id":"6a5e848ba0b0b5fc5500d4e8","slug":"khel-mahakumbh-kicks-off-across-the-districts-three-blocks-students-showcase-their-talent-narnol-news-c-196-1-nnl1003-142764-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले के तीनों खंडों में खेल महाकुंभ का आगाज, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले के तीनों खंडों में खेल महाकुंभ का आगाज, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो नंबर-10कांवी स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वालीबॉल में मुकाबला करती टीमें
- फोटो : Archive
नारनौल। जिले में सोमवार से तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत उत्साह और जोश के साथ हुई। अटेली, नारनौल और नांगल चौधरी तीनों खंडों में खिलाड़ियों ने मशाल जलाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-11 वर्ग में इस्लामपुर के रॉकी ने पहला, कालबा के भविष्य ने दूसरा और केएल इस्लामपुर के अनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नवज्ञान ज्योति मांदी के मनोज प्रथम, छापड़ा के पारस द्वितीय और अमरपुरा के राजकुमार तृतीय रहे।
वहीं, 600 मीटर दौड़ में केएल मेमोरियल इस्लामपुर के सोनू ने पहला, नवज्ञान ज्योति मांदी के मनीष ने दूसरा और गुरुकुलम नांगल चौधरी के प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सेका के रोहित प्रथम, थनवास के संजू द्वितीय और नवज्ञान ज्योति मांदी के उमेश तृतीय रहे। दूसरी 800 मीटर स्पर्धा में एसपीएस भोजावास के देवेंद्र ने पहला, सनराइज नांगल चौधरी के मोहित ने दूसरा और उमेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में सनराइज नांगल चौधरी के मोहित प्रथम, डी गुरुकुलम जैनपुर के संदीप द्वितीय और भुंगारका के हर्ष तृतीय रहे।
अंडर-19 वर्ग में इस्लामपुर के तनिष्क ने पहला, शिवालिक मंडाणा के जतिन ने दूसरा और मॉडल संस्कृति धौलेड़ा के रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में कांवी के मोहित प्रथम, सनराइज नांगल चौधरी के नवीन द्वितीय और कांवी के गगन तृतीय रहे।
अटेली खंड की प्रतियोगिता बाछोद के बीआर पब्लिक स्कूल में हुई जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने किया। नारनौल खंड की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीदपुर में सरपंच राकेश कुमार और मुख्य अध्यापक अजय कुमार ने शुरू करवाई। वहीं नांगल चौधरी खंड की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में आयोजित हुई।
खंड संयोजक डीपीई अखिलेश तंवर ने बताया कि पहले दिन लड़कों की प्रतियोगिताएं हुईं। मंगलवार को लड़कियों के मुकाबले होंगे, जबकि तीसरे दिन फाइनल प्रतियोगिताओं के साथ विजेताओं का फैसला किया जाएगा।