फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kharif crops stuck in Narnaul market, Rabi fields crave fertilizer

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में खरीफ की फसल मंडी में अटकी, रबी का खेत खाद को तरसा

Sun, 04 Oct 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kharif crops stuck in Narnaul market, Rabi fields crave fertilizer
फोटो नंबर- 15नई अनाज मंडी में बाजरे की तुलाई करते श्रमिक। संवाद
नारनौल। जिले के किसान खरीफ की फसल एमएसपी पर बेच नहीं पा रहे और डीएपी न मिलने से रबी की बिजाई में भी देरी हो रही है। पांच मंडियों में तीन दिन में 2557.39 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई लेकिन किसी भी मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई। किसान तुलाई कराकर खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडियों में हैफेड के कर्मचारी और अधिकारी रोज मंडियों में पहुंच रहे हैं और अच्छी गुणवत्ता का बाजरा उनके सामने रखा है। फिर भी भावांतर और सरकारी खरीद पर स्पष्ट निर्देश न मिलने से खरीद नहीं हो रही।
विज्ञापन

व्यापारी 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल पर बाजरा खरीद रहे हैं। सरकारी व्यवस्था में 2301 रुपये पर खरीद होने पर जे-फार्म जारी होता है, जिस पर 600 रुपये भावांतर का लाभ मिलना है। इसी कारण किसान व्यापारियों को बाजरा नहीं बेच रहे। कई किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, पर डाटा ई-खरीद पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ, इसलिए गेट पास जारी नहीं हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र खुले, खाद नहीं : पुरानी अनाज मंडी के खाद केंद्र रोज खुल रहे हैं, पर डीएपी उपलब्ध नहीं है, जिससे किसान निराश होकर खाली हाथ लौट रहे हैं। गत वीरवार को 500 बैग की खेप आई थी, लेकिन किसानों की संख्या अधिक होने के कारण दोपहर तक ही पूरा स्टॉक खत्म हो गया। रबी की बिजाई का समय नजदीक आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed