{"_id":"628fc248fa30297b0a760391","slug":"keep-an-eye-on-criminals-take-action-sp-narnol-news-rtk64782759","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक ने अपराध को लेकर थाना प्रबंधकों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक ने अपराध को लेकर थाना प्रबंधकों के साथ की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने वीरवार को पुलिस लाइन नारनौल में अपराधों की समीक्षा के लिए थाना प्रबंधकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निगरानीशुदा बदमाशों पर निगरानी रखने और अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एसपी ने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का जल्दी से जल्दी निपटारा करें। बैठक में एएसपी सिद्धांत जैन, एएसपी संदीप कुमार, डीएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी रणबीर सिंह, डीएसपी राजीव कुमार, डीएसपी जितेंद्र कुमार और जिले के सभी थानों के प्रबंधक मौजूद रहे। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सघन पेट्रोलिंग करने, वाहन चेकिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व अपराधियों को समय-समय पर चेक करें तथा उद्घोषित अपराधियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करें। मुकदमों में बकाया दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों तथा महिला संबंधी रिपोर्ट एवं शिकायत पत्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के कड़े निर्देश दिए। एसपी ने जिले में अपराधियों पर नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस को प्रभावशाली बनाने के लिए बैठक में मौजूद थाना प्रबंधकों को बदमाशों पर सख्त नजर रखने एवं उनके विरुद्ध आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को कहा। वहीं थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों, अनजान बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने, उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने बारे आवश्यक निर्देश दिए।