{"_id":"69614a6cbe13a987cf0322c6","slug":"kashish-daughter-of-bachhaud-has-been-selected-for-the-nda-narnol-news-c-196-1-nnl1010-134638-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाछौद की बेटी कशिश का एनडीए में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाछौद की बेटी कशिश का एनडीए में चयन
विज्ञापन
फोटो 19 कशिश
मंडी अटेली। बाछौद की बेटी कशिश यादव का ऑल इंडिया रैंक 190वां पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में चयन हुआ है। यूपीएससी ने अक्तूबर में एनडीए का परिणाम जारी किया। वहीं, अब ट्रेनिंग लेटर जारी हुआ है।
अपने परिवार की ओर से चली आ रही सेना में अपनी सेवा की परंपरा को एक कदम और आगे बढ़ाया है। अभी तक परिवार की चार पीढ़ियों में पुरुषों ने सेना में अपनी सेवा दी है, अब कशिश ने एनडीए में चयन होने पर नौसेना का चुना है।
बेटी का सारा परिवार ग्रामीण परिवेश से संबंध रखता है व खेती व पशुपालन करते हैं। जिले के अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव रामबास की पहली लड़की का एनडीए में चयन होने पर परिवार जनों के साथ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
लड़की के ताऊ नरेश कुमार ने बताया कि कशिश के पिता संजय कुमार भी भारतीय नौसेना से व दादा सूबेदार जगदीश प्रसाद थल सेना से सेवानिवृत है। खास बात है कि पांचवीं पीढ़ी सेना में अपनी सेवा देगी। बेटी के सड़ दादा चंद्र सिंह भी आजाद हिंद फौज में देश की आजादी के लिए लड़ें थे और पड़ दादा ने भी श्रीराम यादव भी भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं।
कशिश ने पक्के इरादे के दम पर नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा को ना सिर्फ पास किया बल्कि विशेष स्थान हासिल किया है। एनडीए में चयनित कशिश का ऑल इंडिया रैंक 190वां रहा है।
पिता संजय कुमार ने बताया कि दो बच्चों में बड़ी बेटी कशिश 10-12 घंटे पढ़ाई करके उसने यह उपलब्धि हासिल की है। कशिश ने बताया कि परिवार से मिले सपोर्ट और उनकी माता राजबाला व पिता की मेहनत की वजह से ही यह संभव हो पाया है।