फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   karva chauth

रात को 8.26 पर होगा चांद का दिदार

Fri, 30 Oct 2015 12:28 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Fri, 30 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन

करवा चौथ व्रत के एक दिन पूर्व बाजारों में रौनक रही। सभी बाजारों में भारी भीड़ के साथ महिलाओं की चहल-पहल रही। खासतौर पर जरनल स्टोर, साड़ी हाउस तथा आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने भी करवा चौथ को देखते हुए जमकर खरीददारी की। शहर के सभी मुख्या बाजारों में हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। करवा चौथ पर्व को खास बनाने के लिए महिलाएं सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।

विज्ञापन


यह रहेगा चंद्र उदय का समय:
प. देवदत्त शर्मा ने बताया कि महेंद्रगढ़ में लगभग 8:26 बजे चांद निकलेगा। वहीं सबसे पहले चंद्रमा वाराणसी में रात 8:08 मिनट पर निकलेगा तथा जबकि मुंबई में रात 8:58 मिनट पर चांद निकलने की संभावना है। जबकि करवा चौथ की पूूजा का सही समय शाम 5:33 मिनट से 6:52 बजे तक के बीच रहेगा। इस बार शुक्रवार और रोहिणी नक्षत्र में करवा चौथ व्रत पड़ रहा है। इस विशेष संयोग में व्रत रखने वाली सुहागिनों का सुहाग तो अटल रहेगा ही, साथ ही गृह कलेश भी खत्म होने का योग बन रहा है।
विज्ञापन


करवा चौथ पर महिलाएं रखेंगी व्रत
इस पर्व पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है। यह त्योहार महिलाओं के सजने संवरने का भी त्योहार है। इसके लिए महिलाएं अपनी साज-सज्जा के लिए मेकअप भी करवा रही है। सभी सुहागिनों में करवा चौथ पर्व मनाने के लिए विशेष उत्साह देखा जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे किया जाता है पूजन
पति के प्रति प्रेम की आत्मिक अभिव्यक्ति के लिए किया जाने वाला करवा चौथ व्रत पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। अन्न जल त्याग कर व्रत रखकर रात्रि के समय चांद को अर्ध्य देकर यह व्रत पूरा होता है। सुहागिनों को रात्रि के समय छलनी में चांद देखने के बाद अपने पति को छलनी में देखना पड़ता है। पूजा सामग्री में चंदन, शहद, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, मिठाई, करवा, नाल, रोली आदि का होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed