फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kanina, Satnali closed the market for the first time in support of Mahendragarh district headquarters

हेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय के समर्थन में पहली बार कनीना, सतनाली ने बाजार बंद कर दिया समर्थन

Tue, 12 Jan 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kanina, Satnali closed the market for the first time in support of Mahendragarh district headquarters
जिला मुख्यालय के लिए चक्का जाम पूरी तरह से सफल रहा। पांच घंटे स्टेट हाईवे जाम के साथ महेंद्रगढ़ शहर के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। महेंद्रगढ़ के निजी स्कूल भी बंद रहे। बार एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय की मांग के पूरा होने तक आंदोलन चलाने का फैसला लिया है। बुधवार से आंदोलन के स्वरूप में बदलाव किया जाएगा। आंदोलन को नए तरीके से चलाने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जिला मुख्यालय की मांग पर पहली बार कनीना, सतनाली के बाजार भी बंद हुए। जिला मुख्यालय के लिए मंगलवार को महेंद्रगढ़ को कनीना शहर का भरपूर समर्थन मिला। सतनाली, आकोदा, नांगल सिरोही और पाली के बाजार बंद रहे।
विज्ञापन

कैंची मोड़ के पास महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे पर दरी बिछाकर धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए विधायक राव दान सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय अब तक नहीं मिलने के लिए सीएम मनोहरलाल से मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल को साथ लेकर सीएम, डिप्टी सीएम से बातचीत करेंगे। इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। वर्तमान सरकार की मंशा कुछ देने की बजाए छीनने की है। हमारा जिला मुख्यालय देना तो दूर हमारा नाम भी छीनकर जिला नारनौल करने तथा सतनाली को दादरी में शामिल किए जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़-नारनौल को अलग-अलग जिला बनाने के लिए कांग्रेस सरकार के समय प्रयास किए गए थे। इसके लिए खाका खींचते हुए नांगल चौधरी,सतनाली, सीहमा को ब्लॉक बनाया गया। कनीना को उपमंडल बनाया गया था। आधारभूत ढांचे के तहत महेंद्रगढ़ में लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, कॉलेज, आईटीआई, नागरिक अस्पताल के भवनों का निर्माण कराया गया था। विधायक ने कहा जिला मुख्यालय के लिए उन्होंने विधानसभा में दो बार मांग उठाई थी। क्षेत्र की जनता के लिए जहां जिम्मेदारी लगाई जाएगी उसे निभाएंगे। उन्होंने कहा सही समय पर सही कदम नहीं उठाने में कहीं न कहीं चूक रही है। अब सकारात्मक तरीके से सही दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

इस्तीफा देकर समर्थन में आएं जनप्रतिनिधि
इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत यादव ने कहा कि सभी सरपंच, पंच, नगर पालिका पार्षद, जिला पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि जिला मुख्यालय के लिए अपना इस्तीफा देकर समर्थन में आएं। जिससे सरकार पर मजबूती के साथ दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पार्षद प्रदीप मालड़ा ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस मांग को पूरा कराना होगा। जरूरत पड़ी तो अपनी पार्टी का विरोध करने से भी पीछे नहीं हटूंगा। जिला पार्षद कुलदीप सुरजनवास ने युवाओं को कहा मैं भाजपा से नहीं लोगों से जुडा हूं। जहां मेरे क्षेत्र की जनता कहेगी वहां खड़ा होने को तैयार हूं। आंदोलन के लिए अब त्याग करने का समय आ चुका है। सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा जनप्रतिनिधियों ने अपनी जिम्मेदारी सही से निभाई होती तो हमें आज यह दिन नहीं देेखना पड़ता। कई दशक पहले ही हमारा जिला मुख्यालय का हक मिल गया होता। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो विधानसभा तक ट्रैक्टर लेकर जाएंगे। श्रीकृष्णा स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने कहा निजी स्कूल संचालक जिला मुख्यालय के आंदोलन में हर स्तर पर साथ हैं। एक महीने में दो बार स्कूल बंद कर अपना समर्थन दे चुके हैं। गांव से लोगों को लाने के लिए अपने स्कूलों की बसें भी उपलब्ध कराई। आगे भी हमें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरा करेंगे।

लोकसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी रहे बलवान फौजी ने कहा इस दुर्दशा के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। हमारे क्षेत्र की आवाज को मजबूती के साथ उठाया गया होता तो आज महेंद्रगढ़ को पिछड़ेपन का दाग नहीं देखना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed