{"_id":"698230f6e133c53143009002","slug":"kairus-team-made-it-to-the-finals-by-defeating-barda-by-three-wickets-narnol-news-c-203-1-mgh1004-123778-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कैरू की टीम ने बारड़ा को तीन विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कैरू की टीम ने बारड़ा को तीन विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव श्यामपुरा में किक्रेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी---स्रोत- आयोजक
सतनाली। गांव श्यामपुरा में शहीद अशोक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। श्यामपुरा और कैरू के बीच बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
श्यामपुरा के विनोद पहलवान ने बताया कि सेमीफाइनल का पहला मुकाबला श्यामपुरा व खोरड़ा के मध्य खेला गया। श्यामपुरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
खोरड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 91 रन बनाए। जवाब में श्यामपुरा ने 6.2 ओवर में चार विकेट खोकर 92 रनों बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कैरू व बारड़ा के बीच खेला गया। कैरू ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया गया। बारड़ा की टीम निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 60 रन बना सकी। कैरू की टीम ने छह ओवर में सात विकेट खोकर 61 रन बनाकर तीन विकेट से जीत दर्ज की।
वीरवार को श्यामपुरा और कैरू के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर दिनेश, रमेश सिंह, नरेंद्र फौजी, सागर यादव, महावीर यादव, प्रदीप, प्रवीन वर्मा, उदय, रोहित, पंकज मौजूद रहे।