फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kaikeyi-Manthara dialogue in Ramlila enthralled the audience.

Mahendragarh-Narnaul News: रामलीला मंचन में कैकेयी-मंथरा संवाद ने किया लोगों को भावविभोर

Wed, 24 Sep 2025 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Kaikeyi-Manthara dialogue in Ramlila enthralled the audience.
फोटो नंबर-03धार्मिक रामलीला चांदुवाड़ा के रंगमंच पर कैकेयी व मंथरा संवाद की लीला का मंचन करते
नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाडा के 75वें रामलीला मंचन के चौथे दिन मंगलवार रात कैकेयी-मंथरा संवाद और कोपभवन की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंचन में डॉ. मनमोहन सोनी ने राजा दशरथ, बबरूभान ने कैकेई, दीपक हरित ने मंथरा, विकास चौहान ने सीता, सत्यम वर्मा ने महर्षि वशिष्ठ, भवानी वर्मा ने आर्य सुमंत और नरेश बादल ने महर्षि नारद की भूमिका निभाई। सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय से तालियां बटोरी।
रामलीला के मंच पर राम-सीता विवाह के उपरांत अयोध्या में राम के राजतिलक की तैयारियां आरंभ होती हैं। तभी दासी मंथरा कैकेयी को उकसाती है कि अयोध्या का राजा राम नहीं, भरत होना चाहिए। प्रारंभ में कैकेयी उसकी बातों से असहमत रहती है, किंतु बार-बार समझाने व योगमाया द्वारा बुद्धि फेर देने पर वह भी सहमत हो जाती है। कैकेई कोपभवन जाकर महाराज दशरथ से अपने दो वचन मांगती है, जिसमे राम के राज्याभिषेक की बजाय भरत का राज्याभिषेक व राम को 14 वर्ष का वनवास देने की मांग रखती है।
विज्ञापन

रात रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे। वहीं अध्यक्षता चेन्नई से सुरेश कुमार संघी व दिल्ली से अमित गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी गोपाल शरण गर्ग, जयप्रकाश सैनी, परसराम कंछल, शुभम कंछल, दौलतराम गर्ग, रामकिशोर गुप्ता, राजकुमार गर्ग, सतीश गर्ग व विपिन शर्मा मौजूद रहे। ट्रस्ट प्रधान संजय गर्ग व सचिव दीपक हरित ने सभी अतिथियों को पटका व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed