फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   johad on the verge of breaking

गांव जैलाफ का जोहड़ टूटने के कगार पर,लोगों किया अनशन

Mon, 29 Jul 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
johad on the verge of breaking
गांव जैलाफ में बारिश के कटाव से टूटी जोहड़ की पाल। - फोटो : Narnol
झमाझम बारिश से निजामपुर क्षेत्र के कई गांवों के जोहड़ लबालब भर गए हैं। ऐसे में गांव वालों की चिंता बढ़ गई है। गांव जैलाफ का जोहड़ में पर्याप्त पानी भर गया है औ कटाव हो रहा है। गांव वालों को जोहड़ टूटने की आशंका सता रही है। इसे देखते हुए रविवार सुबह गांव के लोग जोहड़ पर अनशन पर बैठ गए। सूचना मिलने पर बीडीपीओ सुनील कुमार गांव पहुुंचे और गांव वालों से जोहड़ का पानी निकालने और कटाव रोकने उचित इंतजाम करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर तीन बजे के बाद लोग अनशन से उठे।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन से निजामपुर और नांगल चौधरी में झमाझम बारिश होने से बांध व जोहड़ भर गए हैं। कई गांव वालों की चिंता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया था। जैलाफ गांव के लोगों ने भी अपनी चिंता व्यक्त की थी। लेकिन गांव वाले जोहड़ से पानी निकालने की मांग रहे थे। इसी को लेकर छाजूराम रावत समेत अन्य रविवार 11 बजे से अनशन पर बैठ गए। गांववालों की मांग है कि जोहड़ के कटान को रोका जाया। पाल बारिश के अधिक जलभराव होने पर पानी को गोंदला जोहड़ में भराया जाए। गांववालों का कहना है कि जोहड़ टूटने से गांव वालों के साथ फसल को नुकसान होगा। ऐसे में समय रहते इस समस्या को दूर किया जाए। उनका कहना है कि दो एकड़ के जोहड़ कभी भी टूट सकता है। इसकी सूचना मिलते ही बीडीपीओ मौके पर पहुंचे और पानी निकासी का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्रीचंद महाशय, रतीराम पूर्व सरपंच, डॉ. राम सिंह पंच, अमर सिंह पंच, लीलाराम बोस, गिरवर प्रसाद, गुल जारी लाल, ग्यारसी लाल, घीसाराम, सुरेश, धर्मपाल, गोपी, राजा व बुधराम आदि ग्रामीण अनशन पर बैठे है।
विज्ञापन

झमाझम बारिश से पांच स्ट्रक्चर को हुआ नुकसान
नारनौल। नांगल चौधरी के साथ राजस्थान के सीकर व झुंझुनूं जिले में हुई झमाझम बारिश से विभाग द्वारा बनाए गए 35 स्ट्रक्चर में इस बार लबालब पानी भरा है। इससे पांच निर्माणाधीन स्ट्रक्चर को नुकसान हुआ है। निजामपुर खंड में 102 बांधों व 49 जोहड़ में बरसात से पानी भरा हुआ है। इनमें मुख्य रूप से मूसनौता, दोखेरा, बायल, बामनवास, नापला, छिलरो, कारोली व रोपर सराय आदि आदि गांव शामिल हैं। सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. हरिराम यादव ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत आईडब्ल्यूएमपी स्कीम के तहत कार्य करने के लिए सात संरचनाएं बनाने का लक्ष्य 15 सितंबर तक पूरा करने के लिए दिया गया है। कृषि विभाग के महानिदेशक द्वारा उपमंडल नारनौल के लिए भी 15 सितंबर तक 225 संरचनाएं व रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज के लिए दिए गए हैं। इसमें जोहड़, डैम, बावड़ी, रूफटॉप व रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि का निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 60 में से 40 पर काम चल रहा है। इसमें 35 स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा हो गया है। पांच निर्माणाधीन थे। 26 जुलाई को निजामपुर ब्लॉक के सभी गांव में भारी बारिश होने व राजस्थान के सीकर व झुंझुनूं जिले में भारी बारिश की बदौलत नए बनाए गए 35 स्ट्रक्चर में पानी भरा है व निर्माणाधीन पांच को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed