फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   jnu is akhil bharti vidharti parisad attack

जेएनयू में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला कायरतापूर्ण : विशाल

Fri, 10 Jan 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
jnu is akhil bharti vidharti parisad attack
एबीवीपी कार्यकर्ता राजीव चौक पर विरोध जताते। - फोटो : Narnol
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक विशाल दायमा के नेतृत्व में राजीव चौक पर वामपंथी छात्र संगठनों का पुतला फूंका। अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व नगर मंत्री हिमांशु शर्मा ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े गुंडों ने विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला किया। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से चोटिल हुए।
विज्ञापन

वामपंथी संगठन लगातार फेक व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट व अपने ही नकाबपोश साथियों को एबीवीपी का बताकर कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं, जो कि पूर्ण रूप से मिथ्या है। वामपंथी लोग जेएनयू में सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन कर रहे आम छात्रों को बुरी तरह से पीटा व फॉर्म लेकर फाड़ दिए। इसके बाद अभाविप कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए अग्रसेन चौक पहुंचकर वामपंथी छात्र संगठन का पुतला जलाया। अभाविप सरकार व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हिंसा में संलिप्त वामपंथी लोगों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में प्रशांत शर्मा, सचिन सिंह अटवाल, प्रवीण सेकवाल अरुण खटाना,संदीप खन्ना, पवन भोजवास, प्रदुम्न वर्मा,निशा खन्ना, विनय राजपूत व प्रदीप लोरानिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed