फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jewelry worth lakhs and 15 thousand cash was stolen in the train

ट्रेन में लाखों के आभूषण और 15 हजार नकदी चुराई

Thu, 20 Feb 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs and 15 thousand cash was stolen in the train
जोधपुर पैसेंजर ट्रेन में चारों ने लाखों रुपये कीमत के आभूषण और 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। महिला ने घर जाकर अपना बैग संभाला तो बैग के अंदर रखे छोटे पर्स से उक्त आभूषण और नकदी गायब मिली। पीड़िता ने इसकी शिकायत जीआरपी को दी। जीआरपी ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ निवासी अंजू देवी 17 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पीहर लोहारू गई हुई थी। वीरवार को शादी समारोह के बाद लगभग 12 बजे वह लोहारू से रेवाड़ी जोधपुर पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर महेंद्रगढ़ आ रही थी। पीड़िता ने बताया कि ट्रेन में उसके सामने वाली सीट पर एक व्यक्ति आकर बैठ गया और वह उससे बातें करने लग गया। इसी दौरान उस व्यक्ति ने उसकी गोद रखे बैग को ऊपर की सीट पर रखने की बात कहकर उसका बैग उठाकर ऊपर की सीट पर रख दिया। थोड़ी ही देर में एक दूसर व्यक्ति ऊपर की सीट पर उसके बैग के पास आकर बैठ गया। कुछ दूरी के बाद एक व्यक्ति सतनाली उतर गया और दूसरा व्यक्ति नांगल डिगरोता स्टेशन पर उतर गए। वह महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतर कर अपना बैग लेकर अपने सतनाली रोड स्थित निवास पर पहुंच गई। घर जाने के बाद जब उसने अपना बैग खोलकर संभाला तो उसके अंदर रखे एक छोटे पर्स से एक लगभग 4 तोले सोने का हार, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, 15 हजार रुपये नकद जिनमें 2 नई 10 की गड्डियां, बाकी पांच-पांच सौ के नोट गायब मिले। अचंभे की बात यह थी कि पर्स में जो नकली आभूषण को चोरों ने छेड़ा तक नहीं। जांच अधिकारी ने धर्मबीर ने बताया पीड़ित महिला की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed