फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jewelery and cash stolen by breaking the lock of a locked house

Mahendragarh-Narnaul News: बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी

Thu, 20 Jun 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen by breaking the lock of a locked house
कनीना। गांव बवानिया में अज्ञात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कनीना सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बवानिया निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 16 जून को वह मकान को ताला लगाकर अपने बच्चों के पास सीकर गया हुआ था। 17 जून की रात को समय करीब 2:30 बजे अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में धुसकर चोरी को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोर 15 मिनट बाद 2:45 पर घर से बाहर निकले। उसने अपने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को ऑनलाइन किया हुआ है। उसने अपने मोबाइल पर कैमरे की जांच की तो फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इसके बाद वह घर पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने जांच की तो सोने- चांदी के आभूषण व 4500 रुपये नकदी गायब मिली। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed