फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jeevika stood first among under 11 girls in 100 meter race

Mahendragarh-Narnaul News: 100 मीटर दौड़ में अंडर 11 लड़कियों में प्रथम रही जीविका

Fri, 23 Aug 2024 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Jeevika stood first among under 11 girls in 100 meter race
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद में खंडस्तरीय खेलों का शुभारंभ किया। इन खेलों में 21 से भी ज्यादा टीमों ने वीरवार को हिस्सा लिया। अटेली खंड की अध्यक्षता और मेजबानी सरताज डीपीई कर रहे हैं। वीरवार को 100 मीटर दौड़ में अंडर 11 लड़कियों में प्रथम जीविका, द्वितीय शशि, अंडर 14 में प्रथम रौनक, द्वितीय प्रियंका, अंडर 17 में प्रथम सिमरन, द्वितीय नियति, अंडर 19 में प्रथम अंतिम, द्वितीय पायल रही। 200 मीटर दौड़ में अंडर 11 में प्रथम जानवी, द्वितीय छाया, अंडर 14 में प्रथम खुशी, द्वितीय आराध्या, अंडर 17 में प्रथम सिमरन, द्वितीय मनीषा, अंडर 19 में प्रथम निशा, द्वितीय अंतिम रही।400 मीटर दौड़ में अंडर 11 में प्रथम प्राची, द्वितीय पलक, अंडर 14 में प्रथम दिव्यांशी, द्वितीय लशिता, अंडर 17 में प्रथम नंदिनी, द्वितीय अंजलि, अंडर 19 में प्रथम निशा, द्वितीय शानवी रही।
विज्ञापन

लंबी कूद अंडर 11 में प्रथम आहना, द्वितीय नित्या, अंडर 14 में प्रथम रौनक, द्वितीय दिव्यांशी रही। वहीं ऊंची कूद अंडर 11 में दीपिका प्रथम, द्वितीय प्रतिका, अंडर 17 में प्रथम सिमरन, द्वितीय गीतिका, अंडर 19 में प्रथम अलसा, द्वितीय अंतिम रही। शॉट पुट अंडर 11 में प्रथम आहना, द्वितीय अंशु, अंडर 14 में प्रथम कनिष्का, द्वितीय वंशीका, अंडर 17 में प्रथम नियति, द्वितीय तनुष्का, अंडर 19 में प्रथम हर्षिता, द्वितीय अंतिम रही।
विज्ञापन

फुटबाॅल गर्ल्स अंडर 14 में प्रथम गणपति भोड़ी व विधा देवी दोनों, अंडर 17 में प्रथम एमआर मित्रपुरा, अंडर 19 में प्रथम विधा देवी रही। वालीबाल अंडर 14 में प्रथम एलकेपीएस, अंडर 17 में विधा देवी, अंडर 19 में प्रथम विधा देवी रही। कबड्डी गर्ल्स में अंडर 11 में प्रथम बाछौद, अंडर 14 में प्रथम जीएसएसएस तिगरा, अंडर 19 में प्रथम जीपीएस बाछौद रही। इन खेलों के दौरान अमर सिंह डीपीई, मुकेश चौहान, राजेश, सुभाष सोनी, विक्रम, जितेंद्र, सरोज बाला, मुकेश, दीपक डीपीई और एनआईएस कोच ललित डाबड़ खेल अधिकारियों के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान रमेश चंद्र एइओ खेल अधिकारी ने पहुंचकर खेल व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed