फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   JE of Narnaul Municipal Council suspended by Electricity Minister Ranjit chautala

नारनौल नगर परिषद का जेई सस्पेंड: बिजली मंत्री ने परिवेदना समिति की बैठक में की कार्रवाई, ADC को जांच के आदेश

Tue, 28 Feb 2023 01:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 Feb 2023 01:07 PM IST
सार

प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने नगर परिषद के जेई विकास शर्मा को ससपेंड कर दिया हैं। मंत्री ने यह कार्रवाई नारनौल में जिला परिवेदना समिति की बैठक में की। इस मामले में पीड़ितों ने बिजली मंत्री कों नगर परिषद के जेई विकास और एक्सईएन के खिलाफ करिवाही की मांग की थी।

विज्ञापन
JE of Narnaul Municipal Council suspended by Electricity Minister Ranjit chautala
परिवेदना समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में जिला परिवेदना समिति की बैठक में चेयरपर्सन और प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने नगर परिषद के जेई विकास शर्मा को ससपेंड कर दिया हैं। इसके अलावा एडीसी को जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में पीड़ितों ने बिजली मंत्री कों नगर परिषद के जेई विकास और एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर बिजली मंत्री ने विकास कों ससपेंड कर जांच के आदेश दिए हैं। बैठक में कुल 11 शिकायत रखी गई, जिसमें से अधिकतर का समाधान मौके पर कर दिया गया।

विज्ञापन


इन मामलों पर हुई सुनवाई
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक के तीन, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ/ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सिहमा का एक, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नारनौल/कार्यकारी अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रेवाड़ी/ कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सिवरेज नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता/ उप मंडल अभियंता जल सिंचाई विभाग महेंद्रगढ का एक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महेंदग्रढ का एक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग महेंद्रगढ का एक, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग अटेली का एक, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल का दो व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सिहमा का एक मामला सुनवाई के लिए रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed