फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jail superintendent will be on police remand for two more days

दो दिन और पुलिस रिमांड पर रहेंगे जेल अधीक्षक

Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jail superintendent will be on police remand for two more days
नारनौल। नारनौल जेल के बहुचर्चित रिश्वत कांड में आरोपी जेल अधीक्षक अनिल कुमार जांगड़ा को दो दिन पुलिस रिमांड पर लेने के बाद बुधवार को फिर न्यायालय में पेश किया गया। इस मौके पर विजिलेंस टीम ने न्यायाधीश के समक्ष रिमांड बढ़ाने का निवेदन किया। न्यायाधीश ने उनका निवेदन स्वीकारते हुए दो दिन का रिमांड बढ़ा दी है। टीम रिमांड के दौरान आरोपी से एटीआर, बैंक खाते आदि चेक करेगी तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन

एक लाख रुपये की रिश्वत मामले में आरोपी जेल अधीक्षक अनिल कुमार लगभग साढ़े चार महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश और सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद आखिरकार अनिल कुमार जांगड़ा ने 30 मई को कोर्ट में समर्पण कर दिया। इसके बाद टीम ने उसको कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन का रिमांड मिला था। बुधवार को उसका रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसकी रिमांड की अवधि दो दिन और बढ़ा दी है। विजिलेंस इंचार्ज नवल किशोर शर्मा ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से एटीआर तथा बैंक खाते संबंधित जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed