फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ITI student makes adjustable study table from wood for Rs 500

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई के छात्र ने 500 रुपये में लकड़ी से बनाया एडजेस्टेबल स्टडी टेबल

Tue, 16 Dec 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
ITI student makes adjustable study table from wood for Rs 500
फोटो 01 अपने हाथों से बनाई स्टडी टेबल के साथ नवीन कटारिया। संवाद
अरविन्द तक्षक
विज्ञापन

नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड स्थित राजकीय आईटीआई में वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में पढ़ने वाले नवीन कटारिया ने हाल ही में लकड़ी से एक एडजेस्टेबल स्टडी टेबल बनाया है। ये टेबल बाजार में मिलने वाले लकड़ी के टेबल से कहीं ज्यादा मजबूत तो है ही साथ ही इसकी कीमत भी बाजार से काफी कम है।
नवीन घर पर पार्ट टाइम लकड़ी से छोटे मोटे सामान बनाकर उन्हें ऑनलाइन सेल कर परिवार की आर्थिक मदद भी कर रहा है।
पापा को देखकर किया कुछ नया करने का मन
अटेली के तिगरा गांव के रहने वाले नवीन के पिता फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। पापा को काम करता देख नवीन के मन में भी लकड़ी से कुछ अलग डिजाइन वाले सामान बनाने का विचार आया। नवीन ने आईटीआई की डब्ल्यूडब्ल्यूटी ट्रेड में दाखिला लिया। यहां पर अनुदेशन विजय कुमार व करतार सिंह से उसे हर दिन कुछ नया सीखने को मिला।
विज्ञापन

बाजार से टेबल लेने गया था
एक दिन नवीन बाजार से लकड़ी का स्टडी टेबल खरीदने गया तो 2 से ढाई हजार रुपये का टेबल मिल रहा था। ऐसे में उसने सोचा कि क्यों न खुद ही एक स्टडी टेबल बना ली जाए। इसके बाद नवीन ने अपने अनुदेशक करतार सिंह से इस बारे में बात की तो उन्होंने भी बच्चे को प्रोत्साहित किया। इस पर नवीन बाजार से लकड़ी, नट व बोल्ट आदि 500 रुपये में खरीद कर लाया और लकड़ी की कटाई, पॉलिशिंग व फिनिशिंग कर एक एडजेस्टबल स्टडी टेबल बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पार्ट टाइम करता है बिजनेस
नवीन ने बताया कि उसने फ्लिपकार्ट, अमेजन व मीशो पर अपना रजिस्ट्रेशन कर अपना अकाउंट बनाया हुआ है। खाली समय में वह लकड़ी से छोटा मंदिर, लड्डू गोपाल का झूला, कीरिंग, पेन स्टैंड व की बॉक्स आदि बनाकर उनकी फोटो व वीडियो अपलोड कर बेचता है। ऐसे में उसकी हर माह 10 से 12 हजार की आमदनी भी हो जाती है और परिवार की आर्थिक सहायता में उसका भी योगदान हो जाता है।

बॉक्स
नवीन ने बताया कि उसका सपना है कि लकड़ी से बने उत्पाद का एक ऐसा स्टोर खोले जहां लोगों को एकदम यूनिक सामान वाजिब दाम पर तो मिले ही। साथ ही लकड़ी से बने उत्पाद खरीदने के लिए लोगों को जिले से बाहर भी न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed