फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ITI fourth phase merit list will be released tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में चौथे चरण की मेरिट सूची कल होगी जारी

Mon, 29 Jul 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
ITI fourth phase merit list will be released tomorrow
महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में तीन चरणों के दाखिला प्रक्रिया समाप्त के बाद 30 जुलाई को चौथे चरण की सूची जारी की जाएगी। छह अगस्त तक फीस जमा करवाने की अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन

जिले की 11 संस्थानों में कुल 3392 सीट पर 1553 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि अभी 1839 सीट रिक्त हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सात औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 1848 सीट पर 767 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि 1081 सीट रिक्त हैं। विभाग की ओर से तीन मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। जिले में 1553 विद्यार्थियों का दाखिला पूरा हो चुका है। 1839 सीट अभी भी रिक्त हैं। महेंद्रगढ़, सतनाली, सेहलंग, मालड़ा, भोजावास, डेरोली अहीर आईटीआई में करीब 1848 सीट पर 767 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि 1081 सीट अभी भी रिक्त बची हुई है।
विज्ञापन

वहीं महेंद्रगढ़ में 668 सीट पर 307 सीट पर विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। 361 सीट अभी भी रिक्त है। 30 जुलाई को चौथे राउंड के लिए सीट अलॉट की जाएगी। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 30 जुलाई से 6 अगस्त तक फीस जमा करवाने की अंतिम दिन रहेगा। इसके बाद अगर सीट खाली रहने पर फिजिकल काउंसिलिंग के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगर किसी भी विद्यार्थी को दाखिला संबंधित कोई परेशानी आती है तो वह संस्थान में आकर दाखिला कमेटी से जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई में 30 जुलाई को चौथे चरण की मेरिट सूची जारी होगी। 5 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सूची में जगह बनाने वाले विद्यार्थी छह अगस्त तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करें।
-संदीप कुमार, इंचार्ज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed