महेंद्रगढ़। गांव ढाढ़ोत में शार्ट सर्किट से मकान में आग लगने से घर में रखा समान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की हैं।
पीड़ित बलवान नेे माधोगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह 7:30 बजे बिजली फिटिंग में आग लग गई जिससे घर के अंदर रखा लैपटॉप, मोबाइल, संदूक के अंदर कपड़े, कंबल, आभूषण, कूलर, पंखा, मिक्सी, इंवेटर बैट्री, एलईडी टीवी, फ्रीज, सुटकेस, बैग व अन्य जरूरी सामान सहित 28 हजार रुपये की नगदी जल गई। परिवार के सदस्यों ने आग लगते ही घर के बाहर भागकर जान बचाई और 112 और 101 नंबर पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस की टीम ने घर के अंदर जले हुए सामान का की जांच की। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।