फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It is necessary to build youth power according to the needs of the industry: Prof. Tankeshwar Kumar

इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप युवा शक्ति का निर्माण जरूरी: प्रो.टंकेश्वर कुमार

Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to build youth power according to the needs of the industry: Prof. Tankeshwar Kumar
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंविवि) महेंद्रगढ़ में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। फ्यूचर प्रिंटिंग एंड स्कोप फोर इंडिया विषय पर केंद्रित सम्मेलन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आज के समय में इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप युवा शक्ति को तैयार करने से ही वर्तमान की चुनौतियों का समाधान और भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों, तकनीकी का विकास संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जिस तरह से इंडस्ट्री, शैक्षणिक मोर्चे पर सांझेदारी के साथ आपसी संवाद का मंच तैयार किया गया है उससे अवश्य ही इस दिशा में उल्लेखनीय परिणामों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया काउंसिल फोर टैक्नीकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग डिपार्टमेंट, ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन (ओपीए), लुधियाना की सांझेदारी में ऑफ इंडिया फेडरेशन ऑफ मास्टर प्रिंटर्स के तत्वावधान में मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेस, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत विश्वविद्यालय के प्रो.मूलचंद शर्मा सभागार में दीप प्रज्वलित, सरस्वती वंदना, कुलगीत के साथ हुई।
विज्ञापन

सम्मेलन के कनविनर संदीप बूरा विश्वविद्यालय के प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग विभाग से सभी प्रतिभागियों से अवगत कराया और उसके द्वारा बीते सालों पर अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में भारत सहित इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाइलैंड, नेपाल, भूटान से भी विशेषज्ञ जुड़ेंगे। वर्ल्ड प्रिंट एंड कम्युनिकेशन फोरम के अध्यक्ष प्रो.कमल मोहन चोपड़ा ने इस आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और प्रिंटिंग के आरंभ से उसकी विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए वर्तमान की चुनौतियों और भविष्य के लिए आवश्यक तैयारियों की ओर ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो.फूल सिंह सहित देशभर से आए इंडस्ट्री, शैक्षणिक क्षेत्र के विशेषज्ञ प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। इनमें एआईएफएमपी के अध्यक्ष पी चंद्र, नरेंद्र पचेरी, अहमद एम नुरानी, जुल्कोर शाहिन आदि के नाम प्रमुख रहे। इस सम्मेलन के आयोजन में प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग डिपार्टमेंट के प्रभारी संदीप बूरा सहित विभाग के शिक्षक अनिल कुंडू, शम्मी मेहरा, तरुण और निशान सिंह सहित विद्यार्थियों व शोद्यार्थियों ने विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed