फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It is important to understand geographical and geopolitical things for journalism at the global level.

Mahendragarh-Narnaul News: वैश्विक स्तर पर पत्रकारिता के लिए भौगोलिक व जियो पॉलिटिकल चीजों को समझना जरूरी

Thu, 08 Aug 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 Aug 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
It is important to understand geographical and geopolitical things for journalism at the global level.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में चल रहे दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का बुधवार को समापन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की अहम भूमिका है। युवा, वैज्ञानिक नजरिए से सोचेंगे तो देश हर क्षेत्र में तरक्की करेगा। इसमें मीडिया व उसमें काम करने वाले लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। देश की आने वाली पीढि़यां भी वैज्ञानिक नजरिए से सोचें इसके लिए नई शिक्षा नीति में भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रो. एमएल मीणा ने कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर पत्रकारिता के लिए भौगोलिक व जियो पॉलिटिकल चीजों को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों में हमेशा दुनिया, देशों, राज्य एवं लोगों को जानने में रूचि होनी चाहिए। इसी क्रम में अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुदीप कुमार ने अपने उद्बोधन में मीडिया में भाषा के महत्व एवं उसके प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत 11 सत्रों में 11 वक्ताओं ने अंतर विषयक विषयों पर अपने विचार रखकर विद्यार्थियों में नई उर्जा का संचार किया है। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं प्रशिक्षण देना व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग को इस क्षेत्र में एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed