{"_id":"613cec6f8ebc3e1dd0651ebb","slug":"information-will-be-available-from-the-talk-back-system-at-the-railway-station-narnol-news-rtk623676860","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर टॉक बैक सिस्टम से मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर टॉक बैक सिस्टम से मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल सेवाओं के लगभग पटरी पर आने के बाद यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने महेंद्रगढ़ में टॉक बैक सिस्टम लगाया है जिससे यात्रियों को काउंटर के अधिक नजदीक जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे सामाजिक दूरी भी कायम रहेंगी।
जानकारी अनुसार रेलवे की तरफ से तमाम स्टेशनों के टिकट अकाउंट और पूछताछ केंद्रों पर ग्लास लगाकर उनके केवल टिकट हासिल करने का हाल छोड़ा हुआ है। इस स्थिति में यात्री यदि अंदर बैठे कर्मचारी से कोई जानकारी लेना चाहता है तो उन्हें हाल के नजदीक जाकर तेजी से बोलना पड़ता था क्योंकि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है इसलिए रेलवे इस स्थिति से निपटने के लिए स्टेशनों पर नया सिस्टम अपनाया है। जिसमें कर्मचारी पूरी तरह से अंदर कवर रहेंगे और यात्री भी बाहर लगे सिस्टम से अपनी बात कहने के साथ सुन सकते हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की तरफ से कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर टॉक बैक सिस्टम लगाया है जिसको विभाग ने पिछले सप्ताह चालू भी कर दिया गया है। दैनिक रेल यात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि महेंद्रगढ़ स्टेशन पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए एक पूछताछ अलग विडो खोलने की मांग की है।