फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Information about government schemes given to farmers

बागवानी विभाग के अधिकारियों ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Sat, 09 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Information about government schemes given to farmers
किसानों को जानकारी देते बागवानी विभाग के कर्मचारी व अधिकारी - फोटो : Narnol
कनीना। बागवानी विकास केंद्र सुंदरह की ओर से शनिवार को गांव मोड़ी में शिविर लगाया गया। इस दौरान बागवानी अधिकारियों ने किसानों को हाईब्रिड टमाटर, मिर्च उगाने व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। टमाटर व मिर्च उगाने वाले किसानों को सरकार द्वारा आठ हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाती है। वहीं घुलनशील खाद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी, मचान विधि से घीया लगाने पर एससी वर्ग को एक एकड़ पर 56 हजार व सामान्य जाति वर्ग को 32 हजार रुपये अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में एचडीओ डॉ. राहुल दहिया रहे। डॉ. राहुल दहिया, बीएचसी सतीश शर्मा, हजारीलाल ने किसानों को जैविक खेती, बागवानी, सब्जी एवं अन्य फसलों पर सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान के बारे में बताया। इस अवसर पर अजय इसराना, सुनील दत्त, अमीरचंद, मनोज कुमार, धर्मवीर, सत्यवीर, अजय कुमार सहित किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed