फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Increase in temperature due to clear and dry weather

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम साफ व शुष्क रहने से तापमान में हुई बढ़ोतरी

Tue, 06 Jun 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 06 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Increase in temperature due to clear and dry weather
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही एक बार फिर से भीषण गर्मी का प्रकोप होने लगा है। जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर था। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से जिला में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, क्योंकि इस दौरान लगातार मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को मौसम साफ और शुष्क रहने के चलते सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। मौसम प्रणाली के आगे निकलते ही एक बार फिर से 9 जून के बाद भीषण गर्मी अपने तीखे तेवरों का आगाज करेंगी। रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 33.0 तथा महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस तथा महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को मौसम साफ व शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान में काेई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने की वजह से 5-7 जून के बीच हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और सीमित स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। जैसे ही 8 जून को मौसम प्रणाली आगे निकलेगी। एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलेगी और संपूर्ण इलाके में उमस भरी गर्मी अपने प्रचंड रूप दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed