फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the name of getting a loan of Rs 3 crore cleared, a fraud of Rs 3 lakh was done.

Mahendragarh-Narnaul News: 3 करोड़ का लोन पास कराने के नाम पर लगा दी 3 लाख की चपत

Fri, 15 Dec 2023 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a loan of Rs 3 crore cleared, a fraud of Rs 3 lakh was done.
कनीना। लोन पास करवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सबीर अली निवासी बुचाखेड़ी उत्तर प्रदेश, हाल आबाद नंद बिहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी भारतीय वायु सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी के एक मामले में सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। वहीं शिकायतकर्ता गजराज सिंह निवासी करीरा ने थाना शहर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि वह फर्म यादव इलेक्ट्रीकल स्टोर कनीना का प्रोपराइटर है। एक मार्च को उसके पास बबीता एचडीएफसी (फाइनेंस) ब्रांच पानीपत से फोन आया और कहा कि आपको लोन की जरूरत है, उनकी ओर से लोन के सत्यापन के लिए सबीर अली निवासी बुचाखेडी यूपी हाल आबाद नंद विहार कालोनी पानीपत को भेजा है। यह आपका सत्यापन करेगा। इसके बाद 3 मार्च को शिकायतकर्ता की दुकान पर सबीर अली उससे मिला और कहा कि आप मुझे 3 लाख दोगे तो आपका तीन करोड़ रुपये का लोन पास करवा दूंगा। मेरी आगे बात हो गई है। इस प्रकार उसने शिकायतकर्ता से 3 लाख से अधिक रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि सबीर अली ने ना तो उसका लोन पास करवाया और ना ही उससे लिए हुए रुपये वापस दे रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed