{"_id":"636bee3290439754d31b55f9","slug":"in-the-first-general-meeting-the-councilors-raised-issues-related-to-cleanliness-property-id-noc-map-narnol-news-rtk663030852","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली आमसभा की बैठक में बुधवार को पार्षदों ने शहर की साफ-सफाई, प्रोपर्टी आईडी, एनओसी, नक्शा संबंधित मुद्दे उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली आमसभा की बैठक में बुधवार को पार्षदों ने शहर की साफ-सफाई, प्रोपर्टी आईडी, एनओसी, नक्शा संबंधित मुद्दे उठाए
विज्ञापन
नगर परिषद की पहली आमसभा की बैठक में पार्षदों ने शहर की साफ सफाई, प्रोपर्टी आईडी, एनओसी, नक्शा संबंधित मुद्दे जोरशोर से उठाया। शहर की नई सरकार गठन के पांच महीने तक वार्डों में काम नहीं होने पर पार्षदों ने कहा कि अधिकारी यह बताए कि पिछले पांच महीनों में कब सफाई अभियान तथा अतिक्रमण क्यों नहीं चलाया गया। चितवन वाटिका कूड़े का घर बना दिया। नगर परिषद का मूलभूत सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं है।
पार्षद रविंद्र ने कहा कि अधिकारी यह बताए कि कितने दिन में यह समस्या दुरुस्त होगी नहीं तो वो कार्यालय में दरी बैठाकर बैठ जाएंगे। पार्षदों ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी समस्या दूर करने के लिए वार्ड वाइज कैंप लगाए जाए या फिर सिंगल बैंच सिस्टम शुरू किया जाए या फिर दोबारा सर्वे करवाकर प्रोपर्टी आईडी बनाई जाए। उन्होंने यह मुद्दे पहली बार शुरू हुए प्रश्नकाल में उठा दिए थे। एजेंडे की मुख्य बातें शुरू नहीं हो पाई थी। बैठक में चेयरपर्सन कमलेश सैनी, वाइस चेयरमैन संजय यादव, नप ईओ सुमनलता, एक्सईएन अंकित वशिष्ठ तथा जेई उपस्थित रहे। इस मौके पर लगभग 35 एजेंडे रखे गए जिनमें लगभग सभी सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक लगभग आधा घंटे देरी से 11:35 बजे शुरू हुई तथा एक घंटे का समय प्रश्नकाल में लग गया। लगभग 12:40 बजे मुख्य एजेंडों पर कार्रवाई शुरू हुई।
नगर परिषद में पांच सब कमेटी बनने पर लगी मोहर
बैठक में फाइनेंस, सेनिटेशन, साफ सफाई, लाइट व व्हीकल मेंटेनेंस की पांच सब कमेटियां बनाई जाएंगी। इसका प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो चुका है। एक कमेटी में चार पार्षदों सहित सात मेंबर होंगे। कमेटियों की अध्यक्ष नप चेयरपर्सन रहेंगी तथा उनकी अनुपस्थिति में वाइस चेयरमैन काम देखेंगे। इनके अलावा ईओ तथा चार पार्षद रहेंगे। पार्षद कपिल ने कहा कि वो सब कमेटी के लिए बाद में पार्षदों के नाम दे देंगे। यह काम हम पर ही छोड़ दें।
विज्ञापन
बोर्ड को लेकर पार्षद आपस में भिड़े
इधर दौरान पार्षद मोहन भारद्वाज एवं संदीप भांखर बोर्ड को लेकर भीड़ गए। ईओ ने एजेंडा पढ़ा था कि सभी पार्षदों के वार्ड में उनके नाम के बोर्ड लगवाए जाने का प्रस्ताव है। इनमें पार्षद रविंद्र ने कहा कि पुराना ही बोर्ड रहने दें तथा पुराने बोर्डों पर संबंधित वार्ड पार्षद के नाम का दूसरा फलेक्स बोर्ड बनवाकर चिपका दिया जाए। इससे नप के पैसों की बचत होगी। पार्षद मोहन भारद्वाज का लगा कि यह बात संदीप भांखर ने कही है। जिसके बाद मोहन भारद्वाज व रविंद्र भांखर आपस में भीड़ गए। हाथा पाई होने तक की नौबत आ गई थी। पार्षदों ने बीच बचाव कर उनको छुड़वाया तथा उप प्रधान को भी अपनी चेयर से खड़े होकर उनको छुड़वाना पड़ा।
इसके अलावा धोबी जोहड़ के पास कूड़ा डंपिंग स्टेशन को लेकर भी पार्षद आपस में भीड़ गए थे। वार्ड पार्षद देवेंद्र ने कहा कि वो उक्त क्षेत्र उसके वार्ड में है और वहां डंपिंग स्टेशन बनाने के लिए विरोध करता है। इस पर उप प्रधान ने कहा कि इससे तो सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में नहीं बनने देंगे। नप चेयरपर्सन कहा कि अभी अस्थायी तौर पर किया जाएगा। बाद में फिर इसके बारे में सोचेंगे।
बीआई, एसआई तथा जेई का पद कई दिनों से खाली चल रहा
पार्षद मोहन भारद्वाज ने कहा कि नगर परिषद में बीआई, एसआई तथा जेई का पद कई दिनों से खाली चल रहा है अभी तक सरकार को इसके लिए पत्र क्यों नहीं लिखा गया अगर लिखा गया है तो वो दिखाएं, उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बीआई पद पर बैठाया हुआ है कब तक वो इनको साहब कहते रहेंगे। इसलिए जल्द से जल्द उक्त पद भरे जाऐं।
ये रहे एजेंडे
- नारनौल क्षेत्र में चल रहे कार्यों (पुलिस लाइन के नजदीक, छलक नाला, बस स्टैंड के सामान गोशाला रोड, अटल पार्क, अन्य किए जाने वाले कार्य) में बाधा बने बिजली के लिए पोल जिसके लिए डीएचबीवीएन विभाग द्वारा बनाए अनुमान की राशि जमा करने के बारे।
- नगर परिषद की भूमि पर बने एसटीपी के बिजली के बिल की अदाएगी के लिए।
- गांव पटीकरा में पुल पर लगी स्ट्रीट लाइटों के लिए बिजली का कनेक्शन लेने व डीएचबीवीएन विभाग को राशि जमा कराने बारे।
- नारनौल में शामिल किए गए गांवों में स्ट्रीट लाइटों जो चालू हालत में नहीं, उनको जल्द से जल्द ठीक कर लाइट मेंटेनेंस ठेकेदार को सौंपे।
- नगर परिषद में नव निर्वाचित पार्षदों के बोर्ड लगवाने बारे।
- कृषि योग्य भूमि जिसकी खुली बोली के दौरान, किसी द्वारा बोली नहीं की गई, कि रिजर्व राशि पुन: निर्धारित कर आगामी 6 माह के लिए पट्टे पर देने बारे।
- नगर परिषद नारनौल क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता मापने हेतू मशीन खरीदने बारे।
- क्षेत्र में बनाए गए सीएनजी एवं एलपीजी आधारित शमशान घाट को व्यवस्था बारे।
- सरकार द्वारा निर्धारित विज्ञापन बाइ लॉज अनुसार साइटों की बोली लगाने बारे।
- ब्रहम कुमारी व कुम्हार सभा जैसे अन्य संस्थानों के लिए नप की भूमि दी जानी है।
- वर्षा के पानी के बहाव की स्थिति को सुचारु रूप से करने के लिए रेवाड़ी रोड मोदाश्रम से कृष्णावती नदी तक, छलक नाले की सफाई, व बनी हुई विभिन्न पुलियों को चौड़ा करने बारे।
- लगभग 30 से 35 एजेंडे रखे गए। अन्य कार्यों में पार्षदों के विकास कार्यों की लिस्ट ली गई जो बजट आने पर उनको पूरा किया जाएगा।
ये पार्षद रहे मौजूद
इस मौके पर प्रीति यादव, अतर सिंह, मोहनलाल, सुल्तान सिंह, आशा यादव, योगेश कुमार, ऋतु खरेरा, मोहन मित्तल, प्रेमलत्ता, सिकंदर, सुभांता, राजेंद्र कुमार, देवेंद्र मनोज, रेखा सैनी, रजनी, नितिन चौधरी, संदीप जैन, अमर सिंह, सुशीला देवी, अंजना अग्रवाल, अजय सिंघल, कांशीराम, रविंद्र सिंह, सोनम यादव, नीलम, मुकेश, कपिल यादव आदि उपस्थित रहे।