फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In seven years, four Lok Sabha MPs could not run a single train from Rewari to Jaipur via Narnaul track.

सात वर्षों में चार लोकसभा के सांसद रेवाड़ी से जयपुर वाया नारनौल ट्रेक पर नहीं चलवा पाए एक भी ट्रेन

Tue, 12 Apr 2022 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
In seven years, four Lok Sabha MPs could not run a single train from Rewari to Jaipur via Narnaul track.
पिछले 14 वर्षों से रेवाड़ी से जयपुर वाया नारनौल, नीम का थाना रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की कोई सुविधा नहीं है। प्रतिदिन क्षेत्र से 300 से अधिक मरीज इलाज के लिए बसों से जयपुर जाते आते हैं। ट्रेन की सुविधा नहीं होने की वजह से यात्रियों को बसों में ढाई गुणा किराया देना पड़ रहा है। लगभग 230 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सीकर तथा जयपुर चार लोकसभा क्षेत्र पड़ते हैं और चारों लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं। इनमें एक तो केंद्रीय राज्यमंत्री भी शामिल हैं। पिछले सात वर्षों से चारों सांसद भाजपा के हैं लेकिन सात वर्षों में सांसद इस ट्रैक पर एक साधारण रेवाड़ी जयपुर ट्रेन नहीं दौड़ा पाए। नारनौल क्षेत्र के लोग सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव को कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक लोगों की इस समस्याओं को जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाया नहीं गया।
विज्ञापन

बता दें कि रेवाड़ी से रींगस ट्रैक अंग्रेजों के समय बनाया गया था। इस ट्रैक पर पहले मीटर गेज लाइन बिछाई गई थी। मीटर गेज लाइन के समय रेवाड़ी से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन होती थी लेकिन 2007-08 में इस लाइन का उखाड़कर ब्राइगेज का काम शुरू हो गया था। 2009 से 10 में ब्राडगेज लाइन बनकर तैयार हो गई थी। उसके बाद इस ट्रैक पर जयपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं चलाई गई। जिले के मरीज, विद्यार्थी, व्यापारी प्रतिदिन जाते हैं। इसके अलावा यह क्षेत्र राजस्थान सीमा से लगा होने की वजह से यहां की रिश्तेदारी भी अधिक राजस्थान में ही है। इस ट्रैक पर रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सीकर तथा जयपुर लोकसभा क्षेत्र पड़ता है लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित महेंद्रगढ़ एवं सीकर जिले के यात्री हो रहे हैं। जन प्रतिनिधियों को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। उनको दिए गए ज्ञापन में मात्र कागज का टुकड़ा होता।
विज्ञापन

कोविड से पहले कुछ दिनों के लिए चली थी ट्रेन
रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कोविड से पहले नारनौल से जयपुर के लिए ट्रेन दो दिन महीने के लिए चली थी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चलाई गई थी। उस समय लगभग दो बजे चलने वाली इस ट्रेन में 250 से 300 टिकटें कटती थीं लेकिन लॉकडाउन लग जाने के बाद यह गाड़ी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन चलने पर डेढ़ गुना से अधिक बढ़ेगा रिवन्यू
वर्तमान में रेलवे स्टेशन नारनौल को 45000 से 50 हजार रुपये का प्रतिदिन रिवन्यू प्राप्त होता है जबकि इस ट्रैक पर 14 ट्रेन चल रही हैं। अगर रेवाड़ी से सुबह छह बजे और जयपुर से शाम 6 बजे एक ट्रेन इस ट्रैक पर चल जाए तो स्टेशन का रिवन्यू डेढ़ गुणा हो जाएगा। इस ट्रेन से 800 यात्रा प्रतिदिन आवागमन रहेगा। 40 रुपये प्रति पैसेंजर के हिसाब से प्रतिदिन 32 हजार रुपये का रिवन्यू प्राप्त होगा।
जिले से प्रतिदिन जाती हैं 20 से अधिक बसें
नारनौल डिपो के डीआई विक्रम सिंह ने बताया कि नारनौल से जयपुर के लिए प्रतिदिन 20 से अधिक बसे जयपुर के लिए चलती हैं। इनमें लगभग 15 बसें नारनौल डिपो की चलती हैं। इसके अलावा भिवानी, दादरी, हिसार आदि की भी बसें चलती हैं। सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक हर 30 मिनट में जयपुर के लिए बस हैं उसके बाद एक-एक घंटे में बस चलती हैं। उन्होंने बताया कि नारनौल डिपो की बसों को लगभग 15 हजार रुपये से अधिक रिवन्यू प्राप्त होता है। नारनौल से जयपुर का किराया 170 रुपये है।
चार महीने पहले रेलवे मंडल जयपुर ने बनाया था दो जोड़े गाड़ियों का प्रस्ताव
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार महीने पहले रेवाड़ी से जयपुर वाया नारनौल, नीम का थाना सुबह और शाम के लिए दो जोड़े पैसेंजर गाड़ियों का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया था। प्रस्ताव में दोनों जोड़े की ट्रेनों का समय सारिणी भी दी गई है। एक गाड़ी जयपुर से सुबह आठ बजे रेवाड़ी के लिए चलेगी जो दोपहर एक बजे पहुंचेगी। यही गाड़ी वापसी में रेवाड़ी से 17:30 बजे जयपुर के लिए चलेगी जो 22:30 बजे पहुुंचेगी। वहीं दूसरी गाड़ी जयपुर से 18:15 पर चलेगी जो 23:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यही गाड़ी वापसी में सुबह 6 बजे रेवाड़ी से चलेगी जो 11:00 बजे जयपुर पहुंचेगी।
मेरी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके त्रिपाठी से बातचीत हो चुकी है। कुछ दिनों पहले जयपुर में मीटिंग के दौरान भी रेलवे मंडल जयपुर के अधिकारियों के समक्ष मांग उठा चुके हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस ट्रेन की कार्रवाई चल रही है, जल्द ही रेवाड़ी से जयपुर ट्रेन चलेगी।

- सुमेधानंद, सांसद लोकसभा सीकर।
मैं एक दो दिन में ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं रेलमंडल के अधिकारियों से ट्रेन के लिए स्पेशल मिलूंगा। क्षेत्र की ट्रेन की समस्या को जल्द से जल्द दूर करवाने का प्रयास करूंगा।
-चौधरी धर्मबीर सिंह, सांसद, महेंद्रगढ़-भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed