फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, Narnaul News, police arrest a men with lot of fireworks in narnaol

पुलिस ने लाखों रुपये के अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा

Sun, 23 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल पुलिस ने शनिवार रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर मोहल्ला गुरुनानक पुरा में एक मकान में छापामारी कर लाखों रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने जीत के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर नारनौल में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया है। इसे रविवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने जिले के सभी सिक्योर्टी इंचार्ज को अपने-अपने थाना क्षेत्र के इलाके में सक्रिय रहने तथा अपराधियों पर नजर रखने के आदेश दिए थे। जिस पर शनिवार सायं को शहर के सुरक्षा एजेंटों को मोहल्ला गुरुनानक पुरा में अवैध पटाखे रखे जाने की गुप्त सूचना मिली। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत एएसआई अभय सिंह को दी। इसके बाद एएसआई अभय सिंह अपनी टीम के साथ एजेंटों द्वारा बताए स्थान मोहल्ला गुरुनानक पुरा में परबजीत के मकान पर छापामारी की। जहां पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया। जिसकी कीमत एक लाख रुपये से भी अधिक बताई गई है। आरोपी परबजीत 2 दिन पहले ही ये पटाखे राजस्थान से लेकर आया था। दीवाली के त्यौहार पर कहीं आगे सप्लाई करने की फिराक में था, जोकि गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ  थाना शहर नारनौल में अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया है। जिसे रविवार को नारनौल अदालत में पेश किया। जहां न्यायालय ने आरोपी को ज्यूडिशयल जेल नसीबपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed