{"_id":"578146eb4f1c1b4f677f9b41","slug":"in-narnaul-narnaul-news-a-men-save-a-chiled-life-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने गए बच्चा डूबा, युवक ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाने गए बच्चा डूबा, युवक ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ से उफनाता उज्ज दरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुचौली। देवास गांव के समीप पंप हाउस एन 3 पर नहर में नहाने गए 7 बच्चों में से एक बच्चा डूब गया। डूबने वाले बच्चे का ग्रामीणों ने तुरंत कूदकर उसे डूबने से बचा लिया। बच्चे को समाचार लिखे जाने तक होश आ गया था उसकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार देवास गांव के 7 बच्चे बढ़ती गर्मी को देखते हुए सुबह लगभग 9 बजे नहर पर नहाने आए। उस समय नहर में लगभग 6 फिट पानी तथा 150 क्यूसेक की रफ्तार से चल रहा था। 6 बच्चे कुछ समय नहाने के बाद बाहर आ गए लेकिन गांव देवास का 12 वर्षीय हिमांशु नहर के अंदर था। इस दौरान पंप हाउस के कर्मचारी ने एक मोटर और चला दी जिससे पानी का बहाव एकदम से दुगुना हो गया। पानी अपने तेज बहाव के साथ बच्चे को अपने साथ बहा ले गया। उसी समय पंप हाउस के कर्मचारी ने उसे देख लिया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास में खेत में ज्वार काट रहा गांव सूरजनवास निवासी नरेंद्र ने नहर में छलांग लगा दी और उसे बेसुध हालत में निकाल लिया। इससे पहले कर्मचारी ने एसई को फोन कर नहर का पानी रुकवाने के लिए सूचित किया। एसई ने एसडीओ को नहर रुकवाने के आदेश दिए और नहर रुकवा दी। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को भी दी गई।
कर्मचारी का मानना है कि उसे दो बच्चे डूबते नजर आए और नहर के पास कपड़े भी किसी के रखे थे। उसकी बात पर यकीन कर फायर बिग्रेड के चार तैराकों ने 2 घंटे काफी मशक्क्त की। एक किलोमीटर दूरी तक उन्होंने लापता बच्चे को तलाशे का प्रयास किया। लेकिन कोई बच्चा नहीं मिला। जब डूबने वाले बच्चे को होश आया तो उसने इस बात की पुष्टि की कि वो 7 लोग थे और सभी यहीं हैं। वहीं थाना प्रभारी भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने भी यह भी बताया कि सभी सुरक्षित है गांव से कोई बच्चा नहीं डूबा।