फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, Narnaul News, 80 crore turn over, bank strike

बैंकों की हड़ताल से 80 करोड़ का टर्न ओवर प्रभावित

Sat, 30 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
In Narnaul, Narnaul News, 80 crore turn over, bank strike
Bank strike
नारनौल। केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के विलय व सरकार के रिफार्म एजेंडे के विरोध में शुक्रवार को यूनाइटेड फार्म आफ बैंक के आह्वान पर जिला भर के नेशनलाइज करीब 27 बैंकों की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसके कारण जिला के सभी नेशनलाइज बैंकों की शाखाएं बंद रही। इससे जिले में करीब 80 से 100 करोड़ रुपये का टर्न ओवर प्रभावित रहा। वहीं बैंकों की हड़ताल के कारण लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के लिए राहत की बात यह रही कि एटीएम से लोग अपने पैसे निकलवा रहे थे। शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फार्म आफ बैंक यूनियन के आह्वïान पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न नेशनलाइज बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसके कारण शुक्रवार को लगभग सभी राष्टरीकृत बैंकों के ताले लटके हुए मिले। बैंकों में रही इस हड़ताल के कारण जिला की सभी शाखाओं में होने वाला करीब 80 से 100 करोड़ रुपये का टर्न ओवर भी प्रभावित रहा। वहीं बैंकों की हड़ताल के चलते आम नागरिक भी परेशान दिखे। स्टेट बैंक आफ पटियाला की यूनियन के प्रधान विजय श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार सभी स्टेट बैंकों के उपक्रमों जैसे स्टेट बैंक आफ पटियाला, स्टेट बैंक आफ बीकानेर व जयपुर आदि का स्टेट बैंक में विलय करना चाहती है। वहीं अन्य बड़े बैंकों के भी चार-पांच समूह के बैंक बनाना चाहती है। जिसके कारण कर्मचारियों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि सरकार का रिफार्म एजेंडा भी गलत है, जो कर्मचारी हित में नहीं है।
विज्ञापन


अधिकारी और कर्मचारी सब रहे हड़ताल पर
बैंकों की हड़ताल में अधिकारी से कर्मचारी तक सब शामिल रहे। जिसके कारण हड़ताल पूर्ण रूप से कामयाब रही तथा बैंकों की शाखाओं में शुक्रवार को ताले लटके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बैंक रहे प्रमुख रूप से हड़ताल में शामिल
शुक्रवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक आफ पटियाला, स्टेट बैंक आफ जयपुर व बीकानेर के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ोदा, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, इलाहाबाद बैंक आदि बंद रहे।


धरना-प्रदर्शन किया
हड़ताल के चलते सुबह करीब दस बजे महेंद्रगढ़ रोड स्टेट बैंक आफ पटियाला के सामने स्टेट बैंक आफ पटियाला से संबंधित यूनियन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान विजय श्रीवास्तव, ज्ञानचंद, अजय नूनीवाल, आईएस चौहान, राजेश चौहान, अशोक कुमार, नेतराम व संदीप आदि कई कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed