फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In First Phase team collect data

146 टीमें पहले फेज में 70 गांवों का करेगी डाटा एकत्रित

Sat, 15 May 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
In First Phase team collect data
नारनौल। हरियाणा विलेज जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर स्क्रीनिंग एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच करने के लिए 146 टीमों ने शनिवार को पहले दिन अपने काम को अंजाम दिया। इन टीमों ने पहले फेज में 70 गांवों को लिया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक के 5 से 8 गांव को ये टीमें पहले फेज में कवर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान केवल कोविड-19 मरीजों के लिए ही नहीं है। इस जांच के दायरे में सभी गांव के सभी नागरिक आएंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार टी थ्री पॉलिसी के अनुसार कार्य चल रहा है। इसमें गांव के प्रत्येक नागरिक को टॉक, टेस्ट एंड ट्रीट के दायरे में लाया जा रहा है। यानी सभी नागरिकों से उसके स्वास्थ्य से संबंधित बातचीत होगी। उसका टेस्ट होगा, और उसके बाद जरूरत के अनुसार उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण कुमार को लगाया गया है। फील्ड में जाकर कार्य पर निगरानी के लिए संबंधित बीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र में रहेंगे। वहीं संबंधित एसडीएम अपने उपमंडल क्षेत्र पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 10 से 12 दिन दिए हैं लेकिन जिला प्रशासन का टारगेट है कि इस कार्य को 10 दिन से पहले पहले पूरा कर लिया जाए ताकि जल्द से जल्द ग्रामीण क्षेत्रों की वस्तुस्थिति का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी गांव में एक कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है जिसमें गांव के ही मौजूद नागरिक शामिल होंगे जो लोगों को टेस्ट कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इस कार्य में कोई भी नागरिक बाधा डालने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-जांच के लिए खुद आगे आएं ग्रामीण : उपायुक्त
नारनौल। हरियाणा विलेज जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच के लिए चल रहे अभियान में आम नागरिक सहयोग करें तथा टेस्ट कराने के लिए खुद आगे आएं।

उन्होंने कहा कि इस विश्वव्यापी महामारी को हम तभी हरा पाएंगे जब सरकार की गाइडलाइन के अनुसार चलेंगे। एक बार जिले के सभी नागरिकों की सामान्य स्वास्थ्य जांच हो जाएगी तो जिला प्रशासन के पास आगे की रणनीति बनाने के लिए आसानी रहेगी। उसके बाद जिला प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सफल होगा। इसी रणनीति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आइसोलेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे कहीं भी एक साथ ना बैठें। सरकार के निर्देशानुसार सभी सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। एक साथ बैठकर ताश ना खेलें और ना ही हुक्का पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed