फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   IMT establised in the Khudana village

गांव खुडाना में ही स्थापित की जाएगी आईएमटी

Thu, 29 Jul 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
IMT establised in the Khudana village
आईएमटी प्रोजेक्ट को लेकर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मन - फोटो : Narnol
पिछले दो दिनों से अटेली में सर्वे होने पर जिले वासियों में असमंजस था। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस असमंजस पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएमटी खुडाना में ही बनेगी। यह बात उन्होंने कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं बाद में मिले खुडाना के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष कही। गांव खुडाना का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले। इस मौके पर जिला पार्षद के प्रतिनिधि रहे विक्की खुडाना ने मुख्यमंत्री के समक्ष आईएमटी की बात दोहराई। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आईएमटी खुडाना में स्थापित की जाएगी। इसका डिजाइन व प्लान तैयार है। लगभग 400 एकड़ जमीन की कमी है। जैसे ही जमीन निर्धारित प्लान के मुताबिक पूरी हो जाएगी प्रदेश सरकार उस पर जल्द से जल्द काम शुरू करवाएगी। यह प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। विपक्ष के किसी तरह के झूठे प्रचार में न आए।
विज्ञापन

इस मौके पर निवर्तमान सरंपच प्रतिनिधि ओमपाल सिंह, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, लीलू सिंह, प्रमोद सिंह, बिजेंद्र सिंह, सूबेदार मदन सिंह, फतेह सिंह, प्रवीण पंच, नरेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, पवन खैरवाल, सतबीर सिंह, बिजेंद्र पंच, मंजीत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल की बातचीत हुई है। आज हमें आईएमटी खुडाना में स्थापित करने का विश्वास दिलाया है। हम उससे खुश हैं। पंचायत के अंदर कुछ लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं और अपनी-अपनी राजनीति रोटियां सेक रहें। वो आईएमटी बनवाने में नहीं बल्कि रूकवाने का काम कर रहे हैं। -विक्की खुडान, निवर्तमान जिला पार्षद प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से हमारी बातचीत हो गई है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन नहीं बल्कि विश्वास दिलाया है कि आईएमटी खुडाना में ही स्थापित होगी। पंचायत संबंधित कुछ कमियां उन्होंने बताई हैं, वो हम जल्द से जल्द पूरा करवा देंगे। दो से तीन दिनों में हम अपनी कागज कार्रवाई शुरू कर देंगे। -ओमपाल सिंह, निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि।
मीटिंग के दौरान सीएम ने कहा कि 400 एकड़ जमीन कम पड़ रही है। वो पूरी करवाने पर तुरंत काम शुरू हो जाएगा। हम जल्द ही इस काम में जुट जाएंगे। आईएमटी स्थापित होने से क्षेत्र पर लगा काला पानी दाग धूल जाएगा। - नरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच।

मुख्यमंत्री जी ने आईएमटी खुडाना में आधारशिला रखी थी। आज उन्होंने यह दोहराया कि आईएमटी खुडाना में ही बनेगी। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा इसके लिए अथक प्रचास कर रहे हैं। कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं, जिले में ऐसी अनेक योजनाएं लागू हुई हैं जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। -पवन खैरवाल, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed