फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal firecrackers caught in huge quantity on Diwali

दीपावली पर पकड़े भारी मात्रा में अवैध पटाखे

Fri, 05 Nov 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Illegal firecrackers caught in huge quantity on Diwali
सदर थाना पुलिस ने वीरवार को गांव कोरियावास में एक मकान में भारी मात्रा से पटाखे पकड़े। वहीं अवैध रूप से पटाखे रखने पर नवीन नामक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गांव कोरियावास में एक व्यक्ति ने अपने मकान के पास खंडहरनुमा मकान में भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। वहां एक युवक को दबोच कर पुलिस ने पड़ताल की। युवक की पहचान गांव के ही नवीन के तौर पर हुई। इसके बाद उस मकान को जांचा गया तो वहां गत्ता पेटी के काफी डिब्बे दिखाई दिए। जिनको खोलकर चेक किया तो गत्ता पेटी में ग्राउंड चक्कर स्पेशल 20 पैकेट , डीलक्स चकरी 20 पैकेट, ग्राउंड चक्कर डीलक्स 20 पैकेट, काजा चक्कर डीलक्स 19 पैकेट, ग्राउंड चक्कर स्पेशल 12 पैकेट, अशोका चक्कर 10 पैकेट, पेंटा कलर ड्रोप्स 20 पैकेट, फ्लावर गेंट 8 पैकेट, फ्लोवर पोस्ट स्पेशल 10 पैकेट, फ्लोवर पोस्ट अशोका 10 पैकेट, नीलू फुलझड़ी 25 पैकेट, डीलक्स फुलझड़ी 23 पैकेट, फुलझड़ी रेड एंड ग्रीन 20 पैकेट, ग्रीन स्पार्कल्स फुलझड़ी 25 पैकेट, रेड स्पार्कस फुलझड़ी 25 पैकेट बरामद हुए। पुलिस द्वारा जब नवीन से बरामद पटाखे रखने बारे लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस पटाखों को कब्जे में ले लिया तथा उक्त के खिलाफ विस्फोटक पटाखे रखने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed