फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If you waste water, you will be fined Rs 5,000 and your connection will also be cut.

Mahendragarh-Narnaul News: व्यर्थ पानी बहाया तो लगेगा पांच हजार का जुर्माना, कनेक्शन भी कटेगा

Mon, 06 May 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
If you waste water, you will be fined Rs 5,000 and your connection will also be cut.
नारनौल। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में शहरवासी हर बार की तरह पानी की किल्लत का सामना न करें, इसके लिए विभाग की तरफ से व्यर्थ पानी बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि गर्मी के मौसम में पानी की खपत में वृद्धि के कारण और पानी की आपूर्ति का पर्याप्त दबाव बनाए रखने के लिए आम जनता को सुबह पांच से नौ के बीच पानी की बर्बादी करने से रोका जाना है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लंघन करने पर 5000 रुपये का लगेगा जुर्माना
पंचकूला से जारी पत्र में कहा गया है कि अगर इसके बाद भी उल्लंघन किया जाता है तो 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद दोबारा पानी की बर्बादी करते कोई उपभोक्ता पाया जाता है तो 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, इसके साथ जल कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके अलावा जल कनेक्शन की बहाली केवल 1,000 रुपये के विच्छेदन और दोबारा संयोजन शुल्क के साथ उपरोक्त जुर्माना जमा करने पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी में पानी की राशनिंग हो जाती है शुरू

राजस्थान के अंतिम छोर पर महेंद्रगढ़ नहरी पानी पर निर्भर है। भूजलस्तर काफी नीचे जा चुका है। ऐसे में गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से बचने के लिए विभाग ने प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। अगर नारनौल शहर की बात करें तो करीब सवा लाख से अधिक आबादी नहरी पानी पर निर्भर है।


पत्र में ये कहा गया

- सुबह की आपूर्ति के दौरान पीने के पानी से वाहनों और आंगनों को धोना सख्त वर्जित है।
- सुबह आपूर्ति समय के दौरान पार्क में पानी देना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
- निर्माण गतिविधियों में पानी की बर्बादी निषिद्ध है।
- बूस्टिंग पंपों को सीधे ऑनलाइन स्थापित करना सख्त वर्जित है, क्योंकि इससे क्षेत्र में पानी का दबाव कम होता है और पीने योग्य पानी दूषित हो सकता है। यदि बूस्टर पंप सीधे पानी की लाइन पर स्थापित पाया जाता है तो उसे हटा दिया जाएगा और जब्त कर लिया जाएगा।




वर्जन
अगर कोई उपभोक्ता पानी को व्यर्थ बहाते मिलता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ कनेक्शन भी काटा जा सकता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति पानी को व्यर्थ न बहाए ताकि गर्मी के सीजन में पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।
-अशोक डागर, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed