फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If you refuse to drink alcohol, then you beat up, case registered

होटल पर शराब पीने से मना करने पर की मारपीट, मामला दर्ज

Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
If you refuse to drink alcohol, then you beat up, case registered
निजामपुर , नारनौल। निजामपुर चौकी पुलिस ने गांव मूसनौता निवासी किशोरी लाल की शिकायत पर 6 नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किशोरीलाल ने बताया कि उसने गांव पांचनौता में जमीन लेकर काफी सालों से रिहायश की हुई है तथा अपनी जमीन में एक होटल बना रखा है। इससे वह अपने परिवार का गुजारा करता है। होटल पर सुरेश कुमार भी काम करता है। सात अगस्त को करीब साढ़े नौ बजे वह और सुरेश होटल पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी बाबूलाल निवासी पांचनौत होटल में आकर शराब पीने लगा। उसने होटल पर बैठकर शराब पीने से उसे मना किया तो वह गुस्से में आ गया और परिवार वालों को बुलाकर होटल बंद करवाने की बात कही। कुछ देर बाद ही वह अपने साथ रोहताश, लालचंद, धाकड़, राकेश, सुरमा लेकर आया। जिन्होंने मारपीट शुरू कर दी। होटल में तोड़फोड़ कर जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पूछताछ की तथा उन्हें इलाज के लिए नांगल चौधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed