फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If you flow like this, how will you be able to drink water?

Mahendragarh-Narnaul News: ऐसे बहाओगे तो पानी कैसे पी पाओगे

Fri, 21 Apr 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
If you flow like this, how will you be able to drink water?
नारनौल। कहते हैं कि जल है तो कल है। पेयजल की बर्बादी हमें कल मुश्किल में डाल सकती है लेकिन इस पर लोग गौर नहीं करना चाह रहे। माना भी जा रहा है कि अगला युद्ध पेयजल को लेकर होगा। शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों या सार्वजनिक जगहों के साथ-साथ जिन जलघरों से पानी की आगे सप्लाई होती है वहां भी प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी नालों में बह जाता है।
विज्ञापन

शहर में कई जगह वाशिंग पॉइंट बने हुए हैं जहां प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी नालों में बहा दिया जाता है लेकिन इस तरफ जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को फिलहाल शिकायत का इंतजार है। पिछले एक साल में पानी की बर्बादी करने वाली किसी सरकारी, निजी संस्थान या व्यक्ति को विभाग की तरफ से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। जिन वाहन वाशिंग एरिया में सैकड़ों लीटर पानी बहा दिया जाता है, उनके खिलाफ न तो नगर परिषद और न ही पब्लिक हेल्थ कोई कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

जलघरों में व्यर्थ हो रहा पानी
शहर में जिन जलघरों से आगे पेयजल सप्लाई होती है, वहां भी सैकड़ों लीटर बर्बाद हो जाता है। कर्मचारी मोटर चलाकर छोड़ जाते हैं। पानी पूरा भरने के बाद वह बाहर निकलकर नालों में बहने लग जाता है। सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद होता है लेकिन इस तरफ कोई ध्यान हीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह पानी की पाइप लाइन लीक
शहर की विभिन्न कालोनियों में पानी की पाइप लाइन लीकेज है। इस कारण सप्लाई का पानी गलियों में व्यर्थ बहता रहता है। पुरानी कचहरी, पुल बाजार, पुरानी सराय राव का मोहल्ला, सलामपुरा, संघीवाडा छलक नाला के पास कुछ ऐसे एरिया हैं, जहां पानी की पाइप लाइन लीकेज है। इस कारण न तो पूरा पानी सप्लाई हो पाता है और साफ पानी नालियों में व्यर्थ हो जाता है।
सरकारी कार्यालयों में भी हालात खराब
सरकारी विभागों की हालत भी ऐसी है। सुबह के समय जब टंकियां भरी जाती है तो उसे कर्मचारी बंद करना भूल जाते हैं और पानी व्यर्थ बहता रहता है। यहां शौचालयों की हालत भी खराब है। लघु सचिवालय, नगर परिषद, पंचायत भवन ऐसी जगह है जहां पानी की बर्बादी होती रहती है। बाॅक्स हमारी काॅलोनी में पटीकर से पानी आता है। बहुत कम पानी आता है। यहां 4 इंच की लाइन है, जिस कारण पूरा पानी नहीं आ पाता है। उनको टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। एक माह में 6-7 टैंकर मंगवाकर पानी पीना पड़ता है। पानी न आने के कारण परेशान हो चुके हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हा रही। यहां कई जगहों पर अवैध कनेक्शन भी है जिस कारण पानी पूरा नहीं आ पाता है। कई बार तो गंदा पानी आता है। उन्होंने मांग की कि पानी की सप्लाई दुरुस्त की जाए।

-राजेंद्र बरमी, निवासी, कैलाश नगर।

पानी बर्बाद करने की शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। जहां पानी की लाइन लीकेज हैं, उनको ठीक करने का काम किया जा रहा है।
-संजय, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियात्रिकी विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed