फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   if the demands are not met then fire brigade personnel will strike again

पांच जुलाई तक मांगें नहीं मानी तो फिर से हड़ताल पर जाएंगे फायर ब्रिगेड कर्मी

Tue, 30 Jun 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
if the demands are not met then fire brigade personnel will strike again
दमकल विभाग कार्यालय महेंद्रगढ़ में मांगों को लेकर नारेबाजी करते दमकल विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Narnol
अग्निशमन तथा नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने कहा कि पांच जुलाई तक उनकी मांगें पूरी नहीं की तो छह जुलाई से तीन दिन की हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

जोखिम भत्ता लागू करने, दो वर्ष के अनुभव के आधार पर पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर अग्निशमन तथा नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे। दूसरे दिन भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। नारेेबाजी करते हुए धरने पर बैठे। यूनियन के प्रधान मंसाराम ने कहा फायर ब्रिगेड का काम सबसे अधिक खतरे वाला है। ऐसे में इस विभाग के कर्मचारियों के लिए चार हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता लागू किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को दो वर्ष के अनुभव के आधार पर पक्का किया जाए। ठेका प्रथा समाप्त करके पक्के कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए। सीवरमैन कर्मचारियों को टैक्निकल ग्रेड दिया जाए। कोरोना में कर्मचारी की मृत्यु पर कर्मचारी को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाए। मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाए। बरवाला मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को पेरोल पर किया जाए। सफाई व सीवर के काम को राष्ट्रीय श्रम घोषित कर तृतीय श्रेणी का कर्मचारी घोषित किया जाए। 1346 फायर कर्मियों को 2268 फायर ऑपरेटर के पद पर समायोजित किया जाए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों, सीवरमैन, सफाई कर्मियों को पूरे उपकरण, सुरक्षा के सामान उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर चंद्रवीर, वेदप्रकाश, सुखबीर, शैलेंद्र कुमार, देवेंद्र, सतीश, अमरजीत, महावीर सिंह मौजूद थे। मांगों को पांच जुलाई तक नहीं माना गया तो छह जुलाई से तीन दिन की हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed