{"_id":"68277ef37ef324bd1a02ea4b","slug":"if-express-trains-do-not-stop-within-a-month-then-we-will-start-rail-roko-andolan-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117163-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक माह में एक्सप्रेस ट्रेनों का नहीं हुआ ठहराव तो करेंगे रेल रोको आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक माह में एक्सप्रेस ट्रेनों का नहीं हुआ ठहराव तो करेंगे रेल रोको आंदोलन
Fri, 16 May 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 16 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रैस ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर महापंचायत में
- फोटो : Samvad
कनीना। कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की मांग को लेकर शुक्रवार को कनीना रेलवे स्टेशन में महापंचायत का आयोजन किया गया।
इसमें क्षेत्र के 200 से अधिक लोग शामिल हुए। स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन नारेबाजी के उपरांत स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। महापंचायत समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में की गई। अतरलाल ने कहा कि यदि एक महीने के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन व रेल रोको अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
दिन के समय आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली-जोधपुर, दिल्ली-बीकानेर, दिल्ली-सीकर और रात को आने वाली दिल्ली-जोधपुर, दिल्ली-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कनीना रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की गई है। यह सैनिक और पूर्व सैनिकों का इलाका है। कनीना पुरानी अनाज मंडी तथा व्यापारिक केंद्र हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि 18 जून तक गाड़ियों को ठहराव कनीना खास रेलवे स्टेशन पर शुरू नहीं किया तो धरना-प्रदर्शन व रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा। दूसरे प्रस्ताव में जनभावना की अवहेलना करने के कारण बीकानेर डिविजन के डीआरएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर उनका तबादला कर नया डीआरएम नियुक्त करने की मांग की गई। महापंचायत के सदस्यों ने केंद्रीय रेल मंत्री और बीकानेर डिविजन के डीआरएम के नाम प्रेषित ज्ञापन स्टेशन मास्टर अशोक यादव को सौंपे। उन्होंने ज्ञापनों को उच्च अधिकारियों को भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कनीना मंडी बहुत पुरानी अनाज मंडी है। यहां से व्यापारी प्रतिदिन रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली जाते हैं। उनको एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरी जगह का सहारा लेना पड़ता है, जबकि पहले भी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता था। - मोहन सिंह पूर्व पाषर्द, कनीना।
-- -- -- -- -- -- -
कनीना क्षेत्र के युवाओं को दूसरी जगह पढ़ाई करने जाने के लिए बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जो युवा दिल्ली या सीकर की तरफ पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। उनको रेवाड़ी या महेंद्रगढ़ से एक्सप्रेस ट्रेनों में बैठना पड़ता है।
-- -दिनेश कुमार, प्रधान बाबा मोलड़नाथ आश्रम समिति
-- -- -- -- -- --
कनीना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सैनिक हैं। सैनिकों को छुट्टी आने के समय में बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब रात को सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन से रेवाड़ी या महेंद्रगढ़ उतरता है तो उसको घर पहुंचने में बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
-- - बुद्धि प्रकाश, उप प्रधान श्री गौड़ सभा, इसराना
-- -- -- -- -- --
मीटर गेज के समय यहां एक्सप्रेस ट्रेन ठहरती थी, लेकिन ब्राॅड गेज लाइन बनने के बाद कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं ठहरती। इससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। यह सैनिक तथा पूर्व सैनिकों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुरेश शर्मा, प्रधान सेवा भारती संस्था

फोटो संख्या:73- कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रैस ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर महापंचायत में - फोटो : Samvad