{"_id":"612928308ebc3e79eb195549","slug":"icu-center-launched-narnol-news-rtk622186661","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीयू केंद्र का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीयू केंद्र का किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने वाली अमेरिका की एसोसिएशन फॉर इंडियाज डेवलपमेंट ने पटीकरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 20 बेड के आईसीयू केंद्र स्थापित करवाने में सहायता कर एक और पहल की है। डीसी अजय कुमार ने इसका विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
अमेरिका में रह रहे महेंद्रगढ़ जिले के माजरा कलां निवासी रवि यादव ऐआईडी की तरफ से इस प्रोजेक्ट के को ऑर्डिनेटर है। जिन्होंने अपने प्रयासों से यह केंद्र स्थापित करवाया है। उद्घाटन के दौरान डीसी अजय कुमार ने रवि यादव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत कर इस कार्य के लिए सराहना की। डीसी ने कहा कि इस विश्वव्यापी महामारी के दौर में जिला प्रशासन के साथ आम नागरिकों के सहयोग से ही हम बेहतर प्रबंधन करने में कामयाब रहे हैं। रवि यादव ने बताया कि एसोसिएशन एक स्वयंसेवी संगठन है जो सतत और न्यायसंगत विकास को बढ़ावा देता है। यह भारत में जमीनी स्तर पर विभिन्न संगठनों की मदद करता है। ये संगठन शिक्षा, आजीविका, भूमि, पानी, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय सहित प्राकृतिक संसाधनों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐआईडी जिले में कोविड की दूसरी लहर के समय से मदद कर रहा है। भविष्य में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए इस 20 बेड के आईसीयू केंद्र में सभी आवश्यक उपकरण जैसे मल्टी फंक्शन बेड, मानिटर, सिरिंज पंप, क्रैश कार्ट आदि लगाकर स्थापित करने में जिला प्रशासन की मदद की है। इसके अलावा 375 पल्स ऑक्सीमीटर व 10 थर्मल गन भी दिए हैं। उन्होंने डीसी अजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और उनकी टीम के अलावा ऐआईडी के डोनर्स, इंडिया में उनके पार्टनर्स एचआईएच ग्रुप और भूमिका ट्रस्ट व वॉलंटियर्स का आभार जताया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अजीत सिंह यादव, डॉ. हर्ष कुमार, डॉ. अनिल यादव तथा डॉ. पवन आदि मौजूद रहे।